दुनियाभर में अपने महंगे स्मार्टफोन और बड़े-बड़े टेक दावों के लिए मशहूर टेक दिग्गज ‘सैमसंग’ (Samsung) क्या अब ग्राहकों की जेब पर बिना वजह डाका डालने लगा है? पुराना फोन बदलकर नया फोन लेने के शानदार ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाना तो बहुत आसान है, लेकिन जब सर्विस देने की बात आती है, तो कंपनी के ढुलमुल रवैये से यूजर्स बेहद परेशान हो रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक यूजर ने सबूतों के साथ सैमसंग की जमकर क्लास लगाई है और कंपनी के ट्रेड-इन सिस्टम की पोल खोली है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अभिषेक पात्रा नाम के एक यूजर ने सैमसंग से नया डिवाइस खरीदते वक्त अपना पुराना फोन एक्सचेंज किया था. यूजर का दावा है कि उन्होंने जब अपना पुराना फोन डिस्पैच (कोरियर) किया था, तब वह बिल्कुल सही सलामत और बिना किसी डैमेज (नुकसान) के था. उन्होंने सेफ्टी के लिए फोन भेजने से ठीक पहले उसकी साफ-सुथरी तस्वीरें भी खींच ली थीं.
सैमसंग के रिकॉर्ड के मुताबिक, यह फोन 10 अगस्त को ही ट्रेड-इन पार्टनर को डिलीवरी में मिल गया था. डिलीवरी के समय फोन में किसी भी खराबी या डैमेज की बात दर्ज नहीं थी. लेकिन कई दिनों बाद सैमसंग ने यूजर को झटका देते हुए कहा कि फोन का ‘फ्रेम डैमेज’ है और इसके लिए यूजर को £150 (करीब 16,000 रुपये से ज्यादा) का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
यूजर का कहना है कि उन्होंने सैमसंग को फोन भेजने से पहले की सही हालत वाली फोटो भेज दी हैं. साथ ही उन्होंने सैमसंग से भी सबूत मांगा कि जब फोन उन्हें मिला था, तो वो डैमेज किस हालत में था. लेकिन सैमसंग अभी तक कोई भी फोटो या सबूत पेश नहीं कर पाया है और सीधे पैसे की मांग कर रहा है.
यूजर ने सोशल मीडिया (X/Twitter) पर सैमसंग को टैग करते हुए निष्पक्ष जांच और बेबुनियाद चार्ज को हटाने की मांग की है.
1/5@SamsungUK @SamsungMobileUK I’m extremely concerned about my Samsung Trade-In experience. I traded in my old phone when buying a new Samsung device. It was undamaged when shipped, but Samsung now claims the frame is damaged & wants me to pay an additional £150 #SamsungGalaxy
— Abhisek Patra (@twit_abhi) August 26, 2026
सैमसंग से परेशान हैं यूजर्स
सोशल मीडिया पर सैमसंग को लेकर सिर्फ ट्रेड-इन या एक्सचेंज ऑफर की ही शिकायतें नहीं आ रही हैं, बल्कि कंपनी के नए डिवाइसेज की क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर भी लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
ऐसा ही एक और मामला सोशल मीडिया (X) पर देखने को मिला, जहां @heshamd77 नाम के यूजर ने अमेज़न से सैमसंग का नया मोबाइल खरीदा था. यूजर का आरोप है कि फोन खरीदते ही उसमें बड़ा सॉफ्टवेयर इश्यू आ गया. जब उन्होंने डिवाइस को रिटर्न या रिप्लेस करने की रिक्वेस्ट डाली, तो करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया.

सोशल मीडिया पर आ रही ऐसी शिकायतों से यह साफ जाहिर होता है कि ग्राहक भारी-भरकम पैसे खर्च करके सैमसंग के फोन तो खरीद रहे हैं, लेकिन जब फोन में खराबी आती है या रिप्लेसमेंट की बात होती है, तो कंपनी और प्लेटफॉर्म्स ग्राहकों को हफ्तों तक चक्कर कटवाते हैं.