इसके साथ ही जब आपके घर पर टेक्निशियन आए तो भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह आपसे ज्यादा चार्जिस नहीं ले पाए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
How to Improve AC Cooling: गर्मी से राहत पाने के लिए आमतौर पर लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं. AC आपको ठंडक का एहसास जरूर करवाता है, लेकिन समय-समय पर इसकी सर्विसिंग कराते रहना भी बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसी की सर्विसिंग ठीक समय पर नहीं कराते हैं तो ऐसे में न केवल ऐसी की कूलिंग पर असर पड़ता है, बल्कि आपकी AC भी धीरे-धीरे अपना परफॉर्मेंस कम करने लगती है. इसलिए जरूरी है कि गर्मी आने से पहले एक बार उसकी सर्विसिंग जरूर कराएं ताकि AC की कूलिंग अच्छी हो सके.
इसके साथ ही जब आपके घर पर टेक्निशियन आए तो भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह आपसे ज्यादा चार्जिस नहीं ले पाए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
एयर कूलिंग कम होने के पीछे का कारण कई बार आपके AC में मौजूद फिल्टर भी हो सकता है. अगर आपके फिल्टर की सफाई समय-समय पर नहीं हो रही है तो ऐसे में यह कूलिंग को प्रभावित कर सकता है. दरअसल AC का एयर फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने में मददगार होता है जब फिल्टर गंदा हो जाता है, तो हवा का प्रवाह कम हो जाता है और कूलिंग भी कम हो जाती है. इसलिए आपको हर 20-25 दिन में फिल्टर साफ करना चाहिए.
कई बार लोग AC की कूलिंग के लिए तापमान को बहुत ज्यादा रखते हैं या कुछ मामलों में लोग बिजली की बचत के लिए तापमान को जरूरत से ज्यादा कम कर देते हैं. दोनों ही मामलों में कूलिंग पर असर पड़ सकता है. इसके लिए आपको 24–26°C तापमान रखना चाहिए साथ ही सीलिंग फैन के साथ एसी चलाने पर कमरे में ठंडक थोड़ी जल्दी आ सकती है.
ऐसी की कूलिंग को बढ़ाने के लिए आपको ऐसी की सर्विसिंग को समय-समय पर कराते रहना चाहिए. इसके लिए आपको प्रोफेश्नल सर्विस कराने के साथ ही ऐसी की गैस को भी चेक कर लेना चाहिए ताकि बिजली की बचत होने के साथ ऐसी में ठंडक भी आ सके.
अगर आपकी ऐसी कूलिंग करना कम कर दे तो ऐसे में कंडेनसर कॉइल को साफ रखें. इसकॉइल पर कई बार गंदगी जमा हो जाती है और मिट्टी इक्ठ्ठा हो जाती है, जिससे मशीन की कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए कूलिंग बढ़ाने के लिए इसे साफ करते रहें.
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…