<

Skoda Kushaq facelift vs Renault Duster किस कार में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स? परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट और पावरफुल कार मानी जा रही है. लेकिन इनमें से किसी को भी लेने से पहले आपको एक बार दोनों के बीच के अंतर के समझ लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Best SUV Cars: SUV कारों का क्रेज दशकों से भारत में रहा है. अब तो आपको ईवी में भी SUV कारें देखने के लिए मिल जाएंगी. हाल ही में रेनॉल्ट डस्टर को भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में उतारा गया है. इस कार को लॉन्च के बाद से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. डस्टर 2026 अब आपको एक नए अवतार में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ देखने के लिए मिलेगी. मार्केट में इस कार का मुकाबला Skoda Kushaq facelift के साथ किया जा रहा है. हालांकि, यह कार अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है.

दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट और पावरफुल कार मानी जा रही है. लेकिन इनमें से किसी को भी लेने से पहले आपको एक बार दोनों के बीच के अंतर के समझ लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

किस कार में मिलते हैं ज्यादा फीचर्स?

फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें बेस्ट मानी जाती हैं. Skoda Kushaq facelift में आपको रियर सीट मसाजर, एलईडी लाइट स्ट्रिप और एलईडी टेललाइट का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा कार में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है साथ यह कार आपको 6 एयरबैग्स के साथ मिलती है. इस कार में आप को 17 इंच के अलॉय व्हील भी मिलते हैं. 

Renault Duster के फीचर्स

Renault Duster 2026 में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और पैनेरॉमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है. साथ ही साथ इस कार में आपको लेवल 2 ADAS का एक जरूरी सेफ्टी फीचर भी ऑफर किया जाता है. 

परफॉर्मेंस में क्या है अंतर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Skoda Kushaq facelift 1 और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आता है, जिसमें 3 और 4 सिलेंडर इंजन मिलता है. यह कार 1 लीटर ,इंजन में 115 PS के और 1.5 लीटर इंजन में 150 PS की पावर देता है. वहीं, डस्टर 2026 में आपको 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163hp की पावर देता है साथ ही 280Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST