सोनी फरवरी में एसेंशियल मंथली गेम्स को लॉन्च करने वाली है. इससे पहले सोनी प्लेस्टेशन प्लस का फरवरी का फ्री एसेंशियल मंथली गेम लॉन्च से पहले लीक हो गया है.
PlayStation Plus
Sony PlayStation Plus Games: कहा जाता है कि Dealabs के इनसाइडर billbil-kun के बताए गए ज्यादातर लीक्स सही साबित होते हैं, वे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनाउंसमेंट की लगभग जानकारी देते हैं. अब उन्होंने फरवरी के ऑफर में शामिल होने वाले गेम्स में से एक के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ये एक Undisputed गेम होगा, जो एक लाइसेंस्ड बॉक्सिंग गेम है. इसेअक्टूबर 2024 में कंसोल पर रिलीज किया गया था.
बता दें कि इससे पहले ये जनवरी 2023 में Steam Early Access पर रिलीज हुआ था. Undisputed में बॉक्सिंग के पुराने और मौजूदा समय के 70 से ज्यादा लाइसेंस्ड फाइटर्स शामिल हैं.इसमें शामिल बॉक्सर्स में मुहम्मद अली, टायसन फ्यूरी, शुगर रे लियोनार्ड, रॉय जोन्स जूनियर, मैनी पैकियाओ, फ्रैंक ब्रूनो, आमिर खान, रॉकी मार्सियानो, जो कैल्ज़ाघे, डियोन्टे वाइल्डर, निगेल बेन, रिकी हैटन, क्लैरेसा शील्ड्स, केटी टेलर और चैंटेल कैमरन शामिल हैं.
इस गेम का अभी Metacritic स्कोर 70 है, जो क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन्स को दिखाता है. हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस गेम के बारे में ये कन्फर्म नहीं किया है. अगले महीने Essential टियर में कौन से दूसरे गेम्स आएंगे, billbil-kun का कहना है कि Undisputed ‘फ्लैगशिप’ टाइटल है और दूसरे टाइटल उतने बड़े नहीं होंगे.
जानकारी के अनुसार, Undisputed के साथ ही सोनी के दूसरे गेम्स को फरवरी के Essential टियर के लिए प्लान किया है कि उन्हें 3 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक क्लेम करने के लिए उपलब्ध होगा. इसके बाद उन्हें दूसरे टाइटल्स से बदल दिया जाएगा. हमेशा की तरह जो प्लेयर्स गेम्स को क्लेम करेंगे, वे उन्हें तब भी खेलना जारी रख पाएंगे, जब वे गेम्स क्लेम करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और वे किसी भी PlayStation Plus टियर के सब्सक्राइब्ड रहेंगे.
बता दें कि प्लेयर्स 3 मार्च की सुबह तक जनवरी के PlayStation Plus Essential गेम्स को क्लेम करना जारी रख सकते हैं. Undisputed के साथ ही इन गेम्स में Need for Speed Unbound, Disney’s Epic Mickey: Rebrushed और Core Keeper भी शामिल हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…