यह दोनों ही कारें आपको प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ देखने के लिए मिलती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर.
Best Hatchback Cars: भारत में हैचबैक कारों को काफी किफायती और एक अच्छी माइलेज वाली कार मानी जाती हैं. शहरों की तंग गलियों से लेकर हाईवे की लंबी यात्राओं तक हैचबैक न केवल आपको कंफर्ट देती है, बल्कि एक अच्छी माइलेज भी निकालकर देती है. अगर आप एक हैटचबैक कार लेना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम बात करने वाले हैं Tata Altroz और Hyundai i20 की जो अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं.
यह दोनों ही कारें आपको प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ देखने के लिए मिलती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर.
फीचर्स में वैसे तो कई छोटी हैचबैक कारें अच्छी मानी जाती हैं. यह दोनों कारें आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Tata Altroz में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और voice activated sunroof के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही आपको हार्मन साउंड सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरभी मिलता है. वहीं, Hyundai i20 में आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, कुछ वैरिएंट्स में सनरूफ और Wireless Android Auto और Apple CarPlay भी मिलता है. वहीं, इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट्स भी मिलते हैं.
परफॉर्मेंस और सेफ्टी में वैसे तो दोनों ही कारें अच्छी और किफायती हैं. लेकिन, सेफ्टी के मामले में अल्ट्रॉज i20 से ज्यादा बेहतर मानी जाती है. वहीं, Tata Altroz में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 PS की पावर देती है. वहीं, 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 90 PS की पावर निकालता है. इस कार में आपको 5 और 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, i20 में आपको 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर देने के साथ ही 114.7 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…