<

टाटा की ये दमदार SUV अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने के लिए तैयार, कई बड़ी गाड़ियों को देगी कड़ी टक्कर

अब यह कार इलेक्ट्रिक वैरिएंट में अपना कमबैक करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिएरा ईवी को साल 2026 में ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.

Tata Sierra EV Launch Date: पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब इलेक्ट्रिक कार न केवल छोटी हैचबैक तक सीमित हैं बल्कि, SUV, MPV और क्रॉसओवर कारों तक भी इसकी डिमांड बढ़ रही है. टाटा ने भी अपनी कई कारों को इलेक्ट्रिक वैरिएंट में वॉन्च किया है. कुछ समय पहले लॉन्च हुई टाटा सिएरा (Tata Sierra EV) ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है. इस कार ने कुछ ही समय में सैकड़ों लाखों यूनिट्स की सेल कर दी है. सिएरा को लोग आमतौर पर लुक्स, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में काफी पसंद करते हैं.

अब यह कार इलेक्ट्रिक वैरिएंट में अपना कमबैक करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिएरा ईवी को साल 2026 में ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. 

टाटा सिएरा ईवी में क्या रहने वाला है खास?

टाटा सिएरा ईवी में पेट्रोल वाली सिएरा के मुकाबले आपको कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं. सिएरा में आपको फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल कस साथ ही साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के अलावा फुल-विड्थ एलईडी डीआरएल सिग्नेचर भी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा इस कार में आपको 55 और 65 किलोवाट-घंटे की बैटरी और एक बेहतरीन रेंज मिलने की भी उम्मीद की जा रही है. माना जा रहा है कि इतनी बड़ी बैटरी से आप इस कार से 500 किलोमीटर की रेंज आसानी से निकाल सकते हैं. इस कार के डिजाइन में भी काफी कुछ नया देखने के लिए मिल सकता है. 

टाटा सिएरा ईवी के फीचर्स

टाटा सिएरा ईवी में आपको पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने के साथ ही साथ सेफ्टी के तौर पर लेवल 2 ADAS का फीचर भी देखने के लिए मिल सकता है. इसके साथ ही इस कार में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पावर टेलगेट भी दिया जाॉ सकता है. इतना ही नहीं कार में आपको एक बड़े साइज का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल सकता है. माना जा रहा है कि यह कार अपने सेगमेंट में आने वाली कई बड़ी कारों से मुकाबला करने के लिए तैयार है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

मेरे पीछे पड़े थे…, जब 3 बच्चों की मां आशा भोसले को आर डी बर्मन से हुआ प्यार, शादी को लेकर किया था खुलासा

Asha Bhosle Love Story: मशहूर गायिका आशा भोसले और संगीतकार आर डी बर्मन की लव…

Last Updated: April 12, 2026 15:00:19 IST

Asha Bhosle Death Reason: ये है आशा भोसले की मौत की असली वजह! आखिरी घंटों में क्या हुआ सिंगर के साथ; खुद डॉक्टर ने दी जानकारी

Asha Bhosle Death Reason: मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो…

Last Updated: April 12, 2026 14:56:28 IST

RCB vs MI: मुंबई में रोहित-विराट की धमाकेदार जंग… क्या गुल खिलाएगी वानखेड़े की पिच? देखें रिपोर्ट

RCB vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े…

Last Updated: April 12, 2026 14:52:40 IST

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…

Last Updated: April 12, 2026 14:24:37 IST

Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? बेटे के मौत के बाद टूट गई थी सिंगर; 9 साल से संभाली जिम्मेदारी

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…

Last Updated: April 12, 2026 14:19:44 IST