<

Tata Sierra EV जल्दी हो सकती है लॉन्च, कैसे होंगे फीचर्स और कितनी होगी रेंज? जानें पूरी डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sierra EV को अप्रेल से लेकर जून 2026 के बीच भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इस कार कोी कीमत फीचर्स आदि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Tata Sierra EV Launch: टाटा सिएरा लॉन्च हुए बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है कि इस कार ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है. यह कार एक अच्छी और परफॉर्मिंग कार मानी जा रही है, जिसे लोगों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है. अब कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में जुटी है. जी हां, टाटा सिएरा को ईवी में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में कंपनी ने पंच को भी ईवी में लॉन्ट किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sierra EV को अप्रेल से लेकर जून 2026 के बीच भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इस कार कोी कीमत फीचर्स आदि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

किस रेंज के साथ लॉन्च होगी Sierra EV

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा सिएरा EV में आपको 55 kWh और 65 kWh की दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि यह कार फुल चार्ज होने के बाद 500 किलोमीटर तक की रेंज निकाल सकती है. यह कार 167PS की पावर देगी की पावर निकालकर दे सकती है. हालांकि, सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 450 से लेकर 550 किलोमीटर तर रहने वाली है. 

किन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा EV में आपको 12.3-इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा मिलने के साथ ही साथ पैनोरमिक सनरूफ मिलने की भी उम्मीद है. यही नहीं इस कार में आपको लेवल-2 ADAS (सेफ्टी फीचर्स) भी दिए जा सकते हैं. इस कार में आपको लेवल-2 ADAS (सेफ्टी फीचर्स) के साथ-साथ कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले भी दिए जा सकते हैं. हालांकि,यह सभी एक लग्जरी कार वाले फीचर्स हैं, जो आपको सिएरा में देखने के लिए मिल सकते हैं. 

किस कीमत पर हो सकती है लॉन्च

टाटा सिएरा EV की कीमत के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि, इसका टॉप वैरिएंट 25 लाख की कीमत तक भी पहुंच सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

बॉयफ्रेंड बनाने की सही उम्र क्या है? कब शुरू करें डेटिंग, रिश्ते में आने से पहले लड़कियों के काम की बात

Right Age For Relationship: भारतीय कानून में लड़का और लड़की के लिए शादी की उम्र…

Last Updated: April 9, 2026 14:33:16 IST

FD interest rates 2026: ICICI, HDFC या Kotak कौन सा बैंक FD पर देता है ज्यादा ब्याज?

Kaun Sa Bank Sabse Zyada Interest Deta hai: आज के समय में जब विदेशों में…

Last Updated: April 9, 2026 14:23:16 IST

भारत की 18 साल बेटी ने किया कमाल, जानें कौन हैं उन्नति हुड्डा? जो बन सकती हैं सिंधू और नेहवाल से भी बड़ी स्टार!

Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…

Last Updated: April 9, 2026 14:14:47 IST

पूजा में बजने वाला शंख आखिर कब और कैसे अस्तित्व में आया? जानिए इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पौराणिक रहस्य

Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…

Last Updated: April 9, 2026 14:05:10 IST

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, आहत होकर युवती ने गंगा में लगाई छलांग; नाविकों ने कूदकर बचाई जान

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…

Last Updated: April 9, 2026 13:59:47 IST

Strait Ka Matlab Kya Hai: एक घंटे साइकिल की यात्रा! ‘Strait of Hormuz’ में क्या है STRAIT का मतलब?

Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…

Last Updated: April 9, 2026 13:49:43 IST