<
Categories: मनोरंजन

‘The 50’ शो में मचा घमासान: प्रिंस नरूला और Team 07 के बीच जबरदस्त ‘कलेश’, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग!

रियलिटी शो 'The 50' में प्रिंस नरूला और मिस्टर फैजू (Team 07) के बीच भारी विवाद छिड़ गया है. प्रिंस द्वारा इन्फ्लुएंसर्स की काबिलियत पर सवाल उठाने और 'ग्रुपिज्म' करने के आरोपों ने शो का माहौल गरमा दिया है. इस टकराव ने सोशल मीडिया को 'रियालिटी स्टार्स' बनाम 'डिजिटल सुपरस्टार्स' के दो गुटों में बांट दिया है.

रियालिटी शो के बादशाह कहे जाने वाले प्रिंस नरूला और सोशल मीडिया के चहेते मिस्टर फैजू की ‘Team 07’ के बीच इन दिनों जबरदस्त अनबन चल रही है.  नए शो ‘The 50’ के अंदर इन दोनों बड़े सितारों के बीच ऐसी बहस और धक्का-मुक्की हुई कि पूरे इंटरनेट पर सनसनी मच गई है.  जहां एक तरफ प्रिंस नरूला अपने पुराने अनुभव और ‘रियालिटी किंग’ होने का रौब दिखा रहे है, वहीं Team 07 के चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.
फैंस का आरोप है कि प्रिंस शो के अंदर अपना अलग गुट (ग्रुपिज्म) बना रहे है और दूसरों को नीचा दिखा रहे है.  लोगों का कहना है कि प्रिंस के अंदर अब ‘अहंकार’ आ गया है, जबकि Team 07 के सदस्य अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे है.  इस आपसी झगड़े ने शो के माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है और दर्शकों के बीच यह चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है.

विवाद की शुरुआत: इन्फ्लुएंसर्स की काबिलियत पर सवाल

विवाद तब शुरू हुआ जब प्रिंस नरूला ने शो के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के काम करने के तरीके पर तंज कसा.  प्रिंस ने कहा कि कुछ लोग केवल 12 सेकंड की रील्स बनाकर खुद को स्टार समझने लगते है, जबकि रियालिटी शो जीतना और वहां टिकना अलग बात है.  प्रिंस का यह बयान सीधा ‘Team 07’ और खासकर मिस्टर फैजू को चुभ गया, जिसके बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया.

मिस्टर फैजू का पलटवार: ‘ काम छोटा या बड़ा नहीं होता’

प्रिंस के तीखे कमेंट्स पर मिस्टर फैजू ने बहुत ही शांति और मैच्योरिटी से जवाब दिया.  फैजू ने कहा कि हर किसी की अपनी मेहनत और अपना रास्ता होता है.  उन्होंने साफ किया कि आज अगर वे प्रिंस के सामने उसी शो में खड़े है, तो यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है.  फैजू के इस जवाब ने दर्शकों का दिल जीत लिया और प्रिंस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

शो के अंदर ग्रुपिज्म और ‘अकेले खेलने’ का दावा

प्रिंस नरूला हमेशा यह कहते आए हैं कि वे अकेले (Solo) खेलते हैं, लेकिन ‘The 50’ में उन पर ‘ग्रुपिज्म’ करने के गंभीर आरोप लगे है.  Team 07 के सदस्यों और अन्य कंटेस्टेंट्स का मानना है कि प्रिंस अपने पुराने साथियों (जैसे स्वेत तोमर और दिग्विजय) को बचाने के लिए बाकी लोगों को टारगेट कर रहे है.  इस बात को लेकर शो के अंदर कई बार हाथापाई की नौबत भी आ गई.

सोशल मीडिया पर छिड़ी फैंस की जंग

यह कलेश केवल शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बाहर सोशल मीडिया पर भी फैंस दो गुटों में बंट गए है.  प्रिंस नरूला के फैंस उन्हें ‘असली खिलाड़ी’ बता रहे है, तो वहीं Team 07 के करोड़ों फैंस फैजू और उनकी टीम के साथ मजबूती से खड़े है.  इस विवाद ने ‘The 50’ शो की टीआरपी को आसमान पर पहुंचा दिया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST