<

टेक्नो ने लॉन्च किया iPhone जैसे लुक वाला सस्ता फोन, कीमत 9 हजार से भी कम, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark Go 3 Lauched: अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है लेकिन ये एक 4जी स्मार्टफोन है. इतनी ही कीमत में टेक मार्केट में कई कंपनियों के 5जी स्मार्टफोन्स भी मिल जाएंगे.

Tecno Spark Go 3 Lauched: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 10 हजार से कम है, तो बता दें कि चीनी स्मार्टफोन मेकर टेक्नो ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन देखने में काफी हद तक आईफोन-17 सीरीज जैसा दिखता है. हालांकि इसकी एक गलत चीज ये है कि इसमें 4जी सपोर्ट मिलता है. इस स्मार्टफोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. Tecno Spark Go 3 को आज लॉन्च कर दिया गया है. ये इस महीने के अंत कर सेल के लिए भी आ जाएगा. 

कितनी है कीमत और कब शुरू होगी सेल?

ये स्मार्टफोन 4जीबी रैम और और 64जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है. फोन का डिजाइन डुअल रियर कैमरे वाला है लेकिन इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन UNISOC T7250 पर काम करता है. इसकी कीमत 8999 रुपए है. इस फोन की सेल 23 जनवरी से फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी. फोन ऑफलाइन मार्केट में भी मिलेगा. ये स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे, इंक ब्लैक, गैलेक्सी ब्लू और अरोरा पर्पल कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

टेक्नो स्पार्क गो-3 के स्पेसिफिकेशन्स

बता दें कि टेक्नो स्पार्क गो-3 डुअल सिम सपोर्ट के साथ मिलेगा. ये फोन एंड्रोयड 15 पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में 6.74-inch का HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है. ये 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट पर सपोर्ट करता है. ये स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आ रहा है और Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है. हालांकि इस स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट नहीं करता है. ये 4जी पर सपोर्ट करेगा.

कैमरा सेट-अप और बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में टेक्नो ने अपना Ella वॉयस असिस्टेंट दिया है. वहीं इस स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. 

स्मार्टफोन खरीदना चाहिए या नहीं?

बता दें कि जिस बजट में टेक्नो स्पार्क गो-3 को लॉन्च किया गया है, उस बजट में आपको 5जी स्मार्टफोन भी आसानी से मिल जाएंगे. मार्केट में सैमसंग, रेडमी और लावा जैसी तमाम कंपनियां 10 हजार के बजट में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं. ऐसे में हमारी राय है कि अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको 5जी स्मार्टफोन ही खरीदना चाहिए. बाकी आप अपने अनुसार, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के आधार पर तय कर सकते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST