PM Svanidhi Yojana: सरकार की इस स्कीम के तरह आपको 90,000 रुपये का लोन लेने के लिए किसी के गारंटी की जरूरत नहीं होगी. देखें क्या है नियम व शर्तें.
PM Svanidhi Yojana
PM Svanidhi Yojana: कोई भी जिंदगीभर नौकरी नहीं करना चाहता है. ऐसे में ज्यादातर लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं. कई बार लोगों के पास बिजनेस का बहुत बढ़ियां प्लान होता है लेकिन पैसों के आभाव में वह कुछ कर नहीं पाते हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सरकार की नई स्कीम ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ आपकी मदद कर सकती है. इस योजना के तहत सरकार छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को 90 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध करा रही है
एक सरकारी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है. इसके तहत व्यापारियों को 90,000 रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है.
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग को मिल सकता है. जिसकी सहायता से वो अपना बिजनेस या व्यापार शुरु कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन तीन चरणों में दिए जाएंगे. पहली बार में 15,000 रुपये मिलेगी, दूसरी बार में 25,000 रुपये मिलेंगे और तीसरी बार में 50,000 रुपये. पहले किस्त को तय समय पर वापस करने बाद ही दूसरी किस्त मिलेगी. ऐसे ही दूसरी किस्त को टाइम पर देने के बाद ही तीसरी किस्त दी जाएगी.
लोन के लिए किसी प्रकार का गारंटी नहीं चाहिए. इस प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का सबसे खास बात यहीं है कि इसके तहत मिलने वाले 90,000 रुपय लोन को किसी भी प्रकार की गारंटी नहीं चाहिए.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…