गाड़ी की माइलेज आमतौर पर हमारे ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है. अगर आप अपनी ड्राइविंग हैबिट में कुछ बदलाव करते हैं तो निश्चितौर पर माइलेज को बढ़ाया जा सकता है. चलिए जानते हैं गाड़ी की माइलेज को बढ़ाने के कुछ आसान तरीके.
Tips to increase car mileage: आज कल पेट्रोल और डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोगों को गाड़ी की माइलेज के बारे में सोचना पड़ रहा है. जिससे लोग SUV कारों को न लेकर छोटी और सीएनजी कारों को खरीदने की सोच रहे हैं. वहीं, कार की माइलेज अगर कम निकलकर आए तो ऐसे में यह जेब पर भारी पड़ने लगती है. आम आदमी अगर गाड़ी खरीदने की सोचे भी तो बढ़ते फ्यूल के दाम के बारे में सोचना पड़ता है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि कार माइलेज नहीं दे रही है या गाड़ी की माइलेज बहुत कम है, जबकि माइलेज घटाना बढ़ाना काफी हद तक हमारे हाथ में भी होता है.
गाड़ी की माइलेज आमतौर पर हमारे ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है. अगर आप अपनी ड्राइविंग हैबिट में कुछ बदलाव करते हैं तो निश्चितौर पर कार माइलेज को बढ़ाया (How to Increase Car Mileage) जा सकता है. चलिए जानते हैं गाड़ी की माइलेज को बढ़ाने के कुछ आसान तरीके.
हममें से अधिकांश लोग स्मूथ और एक ही स्पीड में गाड़ी नहीं चलाकर रैश ड्राइविंग करते हैं या तो बार-बार स्पीड को कम ज्यादा करते रहते हैं. जबकि, यह तरीका आपकी माइलेज को और भी ज्यादा खराब कर सकता है. इसके लिए आपको हाइवे और सिटी दोनों में एक ही स्पीड को मेनटेन करके चलना चाहिए. अचानक तेज एक्सीलरेशन या ब्रेक लगाने से गाड़ी की माइलेज कम हो सकती है. स्मूथ ड्राइविंग करने से फ्यूल की खपत 15 फीसदी तक कम हो सकती है.
गियर का भी गाड़ी की माइलेज से सीधा संबंध होता है. अगर आप गाड़ी को गलत गियर पर चलाते हैं तो ऐसे में माइलेज से समझौता करना पड़ सकता है. अच्छी माइलेज पाने के लिए गियर को बार-बार न बदलें. अगर आप लॉन्ग ड्राइव कर रहे हैं और हाइवे पर हैं तो गाड़ी को 5वें गियर में चलने दें. इससे माइलेज को बढ़ाया जा सकता है.
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो AC की स्पीड को भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. अगर AC की स्पीड (AC speed to increase mileage) ज्यादा है तो निश्चितौर पर आपकी गाड़ी की माइलेज कम निकलकर आएगी. हालांकि, अब ज्यादातर गाड़ियों में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल आता है, जो ऐसी की स्पीड को मेनटेन करके रखता है. अगर आप मैन्युअल ऐसी चला रहे हैं तो ऐसी को 2 या 3 प्वॉइंट पर ही रखें.
अगर गाड़ी से अच्छी माइलेज की उम्मीद कर रहे हैं तो समय-समय पर इसकी सर्विसिंग कराना भी जरूरी है. सर्विसिंग नहीं कराने पर engine oil, air filter और spark plugs की कार्यक्षमता कम होती है, जिससे माइलेज पर सीधा असर पड़ता है. इसलिए आपको माइलेज बढ़ाने के लिए गाड़ी की सर्विसिंग को बढ़ाते रहना चाहिए.
टायरों में हवा का सही दबाव भी कहीं न कहीं आपकी माइलेज को नियंत्रित रखता है. अगर आपकी गाड़ी के टायर में कम हवा है तो ऐसे में हवा से रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ताहै और माइलेज भी कम होती है. इसलिए पेट्रोल भराते समय आपको टायर की हवा को भी चेक करा लेना चाहिए.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…