Vaibhav Suryavanshi: क्या 14 साल का एक लड़का विराट कोहली की विरासत को चुनौती दे रहा है? जानिए वैभव सूर्यवंशी के उन अविश्वसनीय आंकड़ों के बारे में जिन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है.
कैसे वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड साबित हो रहे हैं?
भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा सामने आती है, तो उसे अकेले छोड़ना मुमकिन नहीं होता है. अक्सर अनजाने में ही सही लेकिन उसकी तुलना उन दिग्गजों से होने लगती है जिन्होंने खेल को नई ऊंचाइयां दीं, खेल की परिभाषा बदली. एक ऐसा ही प्रतिभा भारतीय क्रिकेट में उभर कर सामने आया है वो हैं वैभव सूर्यवंशी, इनकी तुलना विराट कोहली पर आकर टिकी है और यह सिर्फ हवा-हवाई बातें नहीं हैं; सूर्यवंशी उन रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रहे हैं जो कभी कोहली के नाम हुआ करता था और वह भी एक ऐसी उम्र में जिस पर यकीन करना लोगों के लिए मुश्किल है. हालांकि सचिन तेंदुलकर हमेशा से विलक्षण प्रतिभा के लिए एक अंतिम पैमाना रहे हैं, लेकिन युवा क्रिकेट के स्तर पर सूर्यवंशी की सबसे सटीक तुलना फिलहाल कोहली से ही बैठती है. उन तथ्यों को सामने रखकर आइये देखते हैं कि कैसे वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली से भी ज़्यादा टैलेंटेड साबित हो रहे हैं…
कोहली ने 2006 से 2008 के बीच अंडर-19 क्रिकेट खेला. उन्होंने करीब 17 साल की उम्र में सिस्टम में कदम रखा और 19 तक आते-आते एक लीडर बन गए. इसके उलट, सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में कोहली के बराबर और कई मामलों में उनसे बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है. यह उम्र का फासला ही इस चर्चा का केंद्र बन गया है. वैभव सूर्यवंशी न केवल कोहली के आंकड़ों की बराबरी कर रहे हैं, बल्कि वह इसे समय से पहले कर रहे हैं, वह भी सोशल मीडिया के इस दौर में जहां चीजें जितनी तेजी से वायरल होती हैं उतनी ही तेजी से ‘फैक्ट चेक’ यानी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है.
वनडे क्रिकेट के आंकड़ों में सूर्यवंशी ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है. 2026 तक, सूर्यवंशी भारत के लिए अंडर-19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने मात्र 20 पारियों में 1,047 रन बनाए, जबकि कोहली ने 24-25 पारियों में 978 रन बनाए थे. स्ट्राइक रेट नजर डालें तो यहाँ अंतर और भी साफ है। सूर्यवंशी का औसत 54 और स्ट्राइक रेट 156.06 का है. वहीं कोहली का औसत 46.57 और स्ट्राइक रेट 85.56 था. यह अंतर काबिलियत से ज्यादा खेलने के अंदाज़ का है. कोहली का खेल पारी को बुनने और रोटेशन पर टिका था, जबकि सूर्यवंशी पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होने और छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं.
अगर कोहली की विरासत 2008 का वर्ल्ड कप खिताब है, तो सूर्यवंशी की पहचान 2026 वर्ल्ड कप में उनके व्यक्तिगत दबदबे से बनी है. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान रचे:
भले ही सूर्यवंशी ने सीमित ओवरों में बाजी मार ली हो, लेकिन लाल गेंद (यूथ टेस्ट) के मामले में कोहली का पलड़ा भारी है.
कोहली का यूथ टेस्ट रिकॉर्ड उनके आने वाले समय के महान टेस्ट बल्लेबाज बनने का संकेत था. सूर्यवंशी को अभी लंबे फॉर्मेट में खुद को ढालना बाकी है, हालांकि उन्होंने यूथ टेस्ट में 58 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़कर अपनी विस्फोटक क्षमता का परिचय वहां भी दे दिया है.
आंकड़ों से परे, दोनों के स्वभाव की तुलना भी लाजमी है. कोहली का युवा करियर अपनी तीव्रता और मैच की स्थिति को समझने की कला के लिए जाना जाता था. सूर्यवंशी अभी ये चीजें सीख रहे हैं. जानकारों का मानना है कि कभी-कभी वह ‘सब कुछ या कुछ नहीं’ वाले अंदाज में विकेट गंवा देते हैं और उन्हें दबाव सोखना सीखना होगा. वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की तुलना कोई सीधा फैसला नहीं है. सूर्यवंशी के पास रफ्तार, उम्र का फायदा और पावर-हिटिंग है. लेकिन कोहली आज भी लंबी पारी खेलने और रेड-बॉल क्रिकेट के असली बेंचमार्क हैं. सूर्यवंशी के सामने अब वही चुनौती है जिसे कोहली ने बखूबी पार किया था, अपनी इस शुरुआती चमक को एक लंबे और सफल इंटरनेशनल करियर में कैसे बदला जाए.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…