<

सिंगल सिलेंडर के साथ आती हैं ये 4 दमदार स्पोर्ट्स बाइकें, फीचर्स और पर्फॉमेंस देख रह जाएंगे दंग

आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइकों में डबल सिलेंडर आते हैं, लेकिन हम आपको कुछ सिंगल सिलेंडर वाली स्पोर्ट्स बाइकों के बारे में बताएंगे, जो अपनी बिल्ड क्वालिटी, माइलेज और पर्फॉमेंस के लिए बखूबी जानी जाती हैं. आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली कुछ सिंगल सिलेंडर बाइकों के बारे में.

Single Cylinder Bikes: सुपरबाइक्स का क्रेज केवल विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी है. भारत में भी बहुत से लोग स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक राइड करने का शौक रखते हैं. स्पोर्ट बाइकों में भी आपको सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है. आसान शब्दों में समझें तो सिंगल सिलेंडर इंजन वाली बाइकें वे बाइकें होती हैं, जो केवल एक सिलेंडर और एक पिस्टन के साथ आती हैं.

आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइकों में डबल सिलेंडर आते हैं, लेकिन हम आपको कुछ सिंगल सिलेंडर वाली स्पोर्ट्स बाइकों के बारे में बताएंगे, जो अपनी बिल्ड क्वालिटी, माइलेज और पर्फॉमेंस के लिए बखूबी जानी जाती हैं. आइए जानते हैं भारत में मिलने वाली कुछ सिंगल सिलेंडर बाइकों के बारे में. 

1. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 अपने दमदार लुक और टशन के लिए बखूबी जानी जाती है. बुलेट का युवाओं में खासा क्रेज है. इसे आप एक स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक के तौर पर भी राइड कर सकते हैं. 350 और 500 सीसी के दमदार और स्ट्रॉन्ग इंजन के साथ आने वाली यह बाइक हैंडलिंग में अच्छी होने के साथ ही चलने में भी काफी स्मूथ है. यह बाइक सिंगल सिलेंडर के साथ आती है. 

2. रॉयल एनफील्ड हिमाल्यन

रॉयल एनफील्ड की हिमाल्यन बाइक भी सिंगल सिलेंडर के दमदार इंजन के साथ आती है. यह एक एडवेंचर बाइक है, जो आपको 450 सीस के इंजन के साथ देखने को मिलती है. सिंगल सिलेंडर के साथ 4 स्ट्रोक में आने वाली यह बाइक 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है साथ ही 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है. हिमाल्यन बाइक की एक्सशोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये से शुरू होकर 2.98 लाख तक जाती है. 

3. कावास्की KLX450R

कावासाकी KLX450R एक नेक्ड बाइक है, जो 126 किलोग्राम के वजन के साथ आती है. अगर आप सिंगल सिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखते हैं तो यह बाइक आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इसमें 449 cc BS6 फ़ेज़ 2 इंजन के साथ-साथ ऑफरोडिंग के लिए कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं. यह बाइक आपको 8.99 लाख के एक्सशोरूम प्राइज पर मिलती है. 

4. बजाज पल्सर 220 F

बजाज पल्सर 220 F एक स्पोर्ट्स बाइक है, जो सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ देखने को मिलती है. इस बाइक की कीमत 1,49,620 रुपए की एक्सशोरूम से शुरू होती है. स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर आप इसे ले सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST