Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बेमिसाल सिंगर और एक्टर है. उनके गाने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. ऐसे ही खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने ‘हैंडसम हीरो’ (Handsome Hero) ने रिलीज के बाद खूब धमाल मचाया था. गाने में एक्टर का सैयारा स्टेप खूब वायरल हुआ था.
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘हैंडसम हीरो’
Khesari Lal Hit Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. खेसारी बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ बेमिसाल सिंगर हैं. जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है और तो हर जगह धूम मचा देता है और सोशल मीडिया पर छा जाता है. यही वजह है की फैंस खेसारी लाल यादव के गानों का बेसब्री से इंतेजार करते हैं. साल 2025 में खेसारी लाल यादव का एक गाना रिलीज हुआ था ‘हैंडसम हीरो’ (Handsome Hero), जिसने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया था और इंटरनेट पर बवाल काट दिया था.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने ‘हैंडसम हीरो’ (Handsome Hero) को 4 अगस्त 2025 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल के साथ अमीषा नजर आई थी. एक्ट्रेस के जबरदस्त डांस मूव्स, कातिलाना अंदाज गाने को और भी ज्यादा जबरदस्त बना रहे थे. वहीं खेसारी का स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दोनों की तगड़ी कैमेस्ट्री ने गाने में जान भर दी थी. गाने को रिलीज के कुछ घंटो में ही लाखों में व्यूज मिल गए थे.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने ‘हैंडसम हीरो’ (Handsome Hero) की पॉपुलैरिटी की वजह गाने में उनका सैयारा स्टेप भी था. गाने में एक्टर का सैयारा स्टेप खूब वायरल हुआ था, जिसे देख लोग अहान पांडे (Ahaan panday) को भी भूल गए थे. लोगों को खेसारी लाल का यह गाना काफी ज्यादा पसंद आया था. इस गाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कई रील्स वीडियो भी बनाई थी. सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने के बोल, म्यूजिक के साथ-साथ खेसारी लाल और अमीषा की जोड़ी की जमकर तारिफें की थी. लोगों को यह गाना अभी भी बेहद ज्यादा पसंद है.
बता दें कि भोजपुरी गाना ‘हैंडसम हीरो’ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ब्यूटी पांडे (Beauty Pandey) के साथ मिलकर गाया था गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक विकास यादव का था. गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने किया था और डोप राहुल यादव थे. इसके अलावा इस गाने को प्रड्यूस अखिलेश कश्यप ने किया था.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…