<

एक बार चार्ज करने पर 543 किमी दौड़ती है Toyota Ebella EV, इन कारों के लिए बनेगी मुसीबत, देखें फीचर्स

टोयोटा ने अपनी पहली ईवी पेश कर दी है. टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. कंपनी ने इस कार के फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि की डिटेल शेयर की हैं.

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Launch: आज 20 जनवरी को टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर ईवी सेग्मेंट की पहली कार पेश कर दी है. टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी को बीते साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान पेश किया गया था. कार को Maruti e-Vitara का ही रिबैज्ड वर्जन बताया जा रहा है. इसके कारण इसका लुक और डिजाइन के मामले में मारुति ई-विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी के बीच काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं. आज से इस कार की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप से इसे बुक किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है.

कार का बैटरी पैक और रेंज

कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है. इसमें 49kWh और 61kWh का ऑप्शन है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी. इसका मोटर 128kw का पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी लीथियम ऑयन फॉस्फेट बैटरी पैक से लैस है. ये डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कार में बैटरी हीटिंग और कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है. इसकी मदद से गर्मी और सर्दी दोनों के अनुसार काम कर सकती है.

कैसी है ईवी की डिजाइन

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी का लुक काफी फ्यूचरिस्टिक है. इसमें सामने की तरफ पतले और सेगमेंटेड LED DRL, ट्राएंगुलर हेडलाइट दी गई है. वहीं बीच में मोटी ब्लैक स्ट्रिप दी गई है, जो इसके लुक को और खास बनाती है. फ्रंट बंपर काफी स्मूद है और इसके दोनों किनारों पर वर्टिकल एयर वेंट दिए गए हैं. इस कार के चारों तरफ मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे रफ एंड टफ लुक देती है. इसमें पीछे की तरफ C-पिलर में छुपे डोर हैंडल और सेगमेंटेड टेललैंप दी गई है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी के रंग

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला को 9 रंगों में पेश किया गया है. इसमें 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इनमें गेमिंग ग्रे, कैफे व्हाइट, ब्लूश ब्लैक, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर रंग शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहकों को 4 ड्यूल टोन कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. इनमें कैफे व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर ऑप्शन हैं. 

कैसा है कार का इंटीरियर?

बता दें कि इस ईवी का इंटीरियर बेहद शानदार है. इसमें मॉडर्न और एडवांस तकनीक दी गई है. इस ईवी में 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है. इसके अलावा इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट होगा. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट का अनुभव मिलेगा. साथ ही 12 कलर एंबियंट लाइटिंग और दमदार JBL साउंड सिस्टम भी इसमें दिया गया है, जो इसे और भी बेहतर बनाता है. 

सेफ्टी फीचर्स

टोयोटा ने इस कार को सेफ्टी के लिहााज से काफी मजबूत बनाया है. इसके सभी वेरिएंट में बतौर स्टैंडर्ड 7 एयरबैग और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS है. इसमें लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. इसके अलावा इसमें AVAS, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इस कार में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ये फीचर्स हादसों की आशंका को कम करने में मददगार होते हैं. 

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला की वारंटी और सर्विस

बता दें कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिल रही है. कंपनी ने पूरे देश में 500 से ज्यादा EV सर्विस टचपॉइंट तैयार किए हैं. कंपनी ने इसके साथ बैटरी ऐज ए सर्विस यानी BaaS प्रोग्राम भी दिया है, जिसकी मदद से ग्राहक बैटरी को किराए पर लेकर भी चला सकते हैं. SUV के साथ 24X7 रोड साइड असिस्टेंस सर्विस भी मिल रही है. बेहतर सर्विस के लिए 2500 टेक्नीशियन की एक टीम है, जो पूरे देश के सर्विस सेंटर पर मौजूद रहेगी.

इन कारों से होगी टक्कर

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्री बीई 6, MG ZS ईवी और मारुति विटारा से होने वाला है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST