<

न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन, तो टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज; T20 सीरीज में होगी तिलक वर्मा की वापसी!

Tilak Varma Injury Update: भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच में वापसी कर सकते हैं. तिलक वर्मा तेजी से फिटनेस हासिल कर रहे हैं. इसके लिए वे BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं.

Tilak Varma Injury Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय टीम में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी तिलक वर्मा की वापसी होने वाली है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे. इसके चलते उन्होंने टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी करवाई थी. ऐसे में तिलक वर्मा की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए तिलक की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया. अब रिपोर्ट सामने आई है कि तिलक वर्मा सर्जरी के बाद तेजी से फिटनेस हासिल कर रहे हैं. टीम इंडिया के नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की करने वाले तिलक वर्मा मंगलवार को बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने वाले हैं, जहां पर वे अपना फिटनेस टेस्ट देंगे. इसके बाद उसी हिसाब से उनका रिहैबिलेशन प्रोसेस शुरू होगा. तिलक वर्मा की वापसी से भारतीय टीम को ज्यादा मजबूती मिलेगी.

तिलक वर्मा को नहीं हो रहा दर्द!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा को किसी भी तरह का दर्द नहीं हो रहा है. वह फिटनेस टेस्ट देने के लिए BCCI के CoE पहुंच रहे हैं. तिलक वर्मा की फिटनेस के आधार पर वे रिहैबिलेशन से गुजरेंगे. फिर मैदान पर उनकी वापसी की तारीख तय की जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम होगी. BCCI ने तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 टी20 मैचों से बाहर किया है, जबकि आखिरी 2 मुकाबलों में उनकी वापसी हो सकती है.

तिलक की जगह खेलेंगे अय्यर

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में मौका दिया गया है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं. तिलक के चोटिल होने के बाद अय्यर की 3 टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा वाशिंग्टन सुंदर के चोटिल होने के चलते उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में रखा गया है.

न्यूजीलैंड को लगा झटका

जहां एक ओर तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करने वाले हैं. वहीं, दूसरी ओर कीवी टीम के वनडे कप्तान माइकल ब्रेसवेल इस सीरीज से बाहर होने वाले हैं. दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान कप्तान माइकल ब्रेसवेल को चोट लग गई थी, जिसके चलते वे गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, माइकल ब्रेसवेल की बाएं ​पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया है। इसके चलते उनका इलाज किया जा रहा है. जांच के दौरान उन पर नजर रखी जाएगी. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि माइकल ब्रेसवेल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेल पाएंगे या फिर नहीं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर में खेला जाएगा। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल कीवी टीम के साथ हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST