आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस और फीचर्स काफी दमदार माने जाते हैं. लेकिन, इनमें से किसी बाइक को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए.
Best Adventure Bikes: भारत में एडवेंचर बाइक के सेगमेंट में तेजी से बदलाव देखे जा रहे हैं. पहले के मुकाबले अब लोग एडवेंचर बाइक को लेने में काफी दिलचस्पी रखते हैं. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक बाइकों का भी तेजी से स्कोप बढ़ रहा है. अगर आप एडवेंचर सेगमेंट की कोई बाइक लेनेा चाहते हैं तो ऐसे में Ultraviolette X47 Crossover vs Hero XPulse 200 4V दोनों ही काफी बेहतरीन रहेंगी.
आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस और फीचर्स काफी दमदार माने जाते हैं. लेकिन, इनमें से किसी बाइक को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए.
Ultraviolette X47 Crossover में आपको रेडार टेक्नोलॉजी के साथ ही साथ ड्यूल चैनल ABS 5 इंच TFT टचस्क्रीन भी देखने के लिए मिलता है. इस बाइक में आपको 10 लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग का भी विकल्प मिलता है. Hero XPulse 200 4V में आपको फुल डिजिटल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही टर्न बाय टर्न नैविगेशन देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही USB चार्जर भी मिलता है. इसके अलावा LED प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलता है.
Ultraviolette X47 Crossover में आपको 40.2 HP की पावर मिलने के साथ-साथ 100 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है, जो 7.1 kWh और 10.3 kWh की बैटरी भी मिलती है. वहीं, यह बाइक 8.1 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, Hero XPulse 200 में आपको 199.6cc 4 स्ट्रोक 4 वॉल्व का सिंगल सिलेंडर इजंन मिलता है. इस बाइक में आपको 5स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है.
Ultraviolette X47 Crossover आपको 2.49 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. Hero XPulse 200 आपको 1,41059 से लेकर 1,55816 के बीच में मिल सकती है. हालांकि, कीमत में दोनों बाइकें किफायती है.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…