<

क्या वाकई Scrap Policy से खत्म हो जाएंगी पुरानी कारें? विंटेज कारों को मिली राहत, जानें कितने साल चलेगी आपकी गाड़ी

Vehicle Scrappage Policy: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपका वाहन 15 और 20 साल की उम्र पार का चुका है तो ऐसे में उसे एक फिटनेस टेस्ट देना होगा और टेस्ट में फेल होने के बाद उस वाहन को स्क्रैप कर दिया जाएगा. सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है.

Vehicle Scrappage Policy: भारत में आमतौर पर कार की लाइफ केवल 15 सालों के लिए ही होती है. अगर आप कोई नई कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आप 15 सालों के लिए कार को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद आपकी कार का लाइफ समाप्त हो जाती है और आप उस कार को सड़क पर लेकर नहीं निकल सकते हैं. अब केद्र सरकार द्वारा स्क्रैप पॉलिसी में कुछ बदलाव किए गए हैं. दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा व्हीकल पॉलिसी के तहत अब उन कारों को स्क्रैप करना जरूरी कर दिया है, जो अनफिट हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपका वाहन 15 और 20 साल की उम्र पार का चुका है तो ऐसे में उसे एक फिटनेस टेस्ट देना होगा और टेस्ट में फेल होने के बाद उस वाहन को स्क्रैप कर दिया जाएगा. सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. 

क्या वाकई 15 साल बाद गाड़ी हो जाएगी जब्त?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या उनकी कार 15 साल पुरानी होने पर जब्त हो जाएगी. हालांकि, अब तक कारों पर यही नियम है कि आपकी कार डीजल है तो 10 और पेट्रोल है तो ऐसे में 15 साल तक ही चल पाएगी. हालांकि, अब अगर कार 15 साल पुरानी हो गई है तो ऐसे में कार का फिटनेस टेस्ट कराना होगा और फिटनेस में पास हो जाने के बाद आप अपनी कार का रजिस्ट्रेशन दोबारा से करा सकते हैं. ऐसे में आपकी कार का स्क्रैप नहीं किया जाएगा. लेकिन, फिटनेस पास करने के लिए आपकी कार के सभी मानक या फैक्टर खरे उतरने चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 2026 Volkswagen Taigun facelift vs Toyota Hyryder: फीचर्स से माइलेज तक कौन किससे आगे? क्या है दोनों में अंतर

विंटेज कारों को मिली राहत

हममें से ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल  होते हैं कि विंटेज कारें आखिर क्या होती हैं. दरअसल, विंटेज कारें काफी पुरानी कारें होती हैं, जो 50 साल से ज्यादा पुरानी कारों की कैटेगरी में आती हैं. अगर आप अपनी विंटेज कार को अच्छी कंडीशन में रखते हैं तो ऐसे में आपकी कार को स्क्रैप करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अगर आपकी कार ज्यादा पुरानी है तो ऐसे में उसे स्क्रैप किया जा सकता है. हालांकि, आप इसे रोजाना इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी, लेकिन आप इन्हें खास मौकों पर जैसे रोडशो और रैलियों आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST