<

Rewa News: बुजुर्ग कर्मचारी की पीड़ा सुन भड़के रीवा कलेक्टर, लापरवाही पर बाबू को किया सस्पेंड

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर ने पदभार संभालने के बाद तुरंत सख्त एक्शन लिया. कलेक्टर ने तुरंत लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.

Rewa Collector Action: कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर ने पदभार संभालने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए लंबित मामलों और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की. वर्षों से लंबित शिकायतों और अधिकारियों की टालमटोल से नाराज़ कलेक्टर ने मौके पर ही फटकार लगाते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

जिला शिक्षा केंद्र में लंबित पेंशन और प्रोविडेंट फंड (GPF) के मामलों पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया. शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांच बार आवेदन करने के बावजूद उनकी पेंशन जमा नहीं हुई, जिससे उनका सेटलमेंट अटका हुआ है. इस पर कलेक्टर ने संबंधित बाबू को तत्काल निलंबित करने और जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए.

हैंडपंप पर कब्जे को लेकर अधिकारियों की क्लास

गढ़वा (कनौजा) गांव निवासी राम शिरोमणि मिश्रा ने शिकायत की कि उनके घर के पास स्थित सरकारी हैंडपंप पर कुछ लोगों ने दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है. कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही निर्देश दिए कि सूर्यास्त से पहले दीवार हटाकर हैंडपंप को मुक्त कराया जाए, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. जनसुनवाई के दौरान करीब 525 आवेदनों पर सुनवाई की गई. ड्यूटी से अनुपस्थित दो अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए, वहीं नामांतरण, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मामलों में फाइलें लंबित रखने वाले दो बाबुओं को निलंबित कर दिया गया.

कलेक्टर के इस सख्त और ऑन-द-स्पॉट एक्शन से फरियादियों ने राहत की सांस ली है. लंबे समय से चली आ रही “सिर्फ आवेदन लेने” की परंपरा को तोड़ते हुए प्रशासन के इस कदम से लोगों में नई उम्मीद जगी है. कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने या जनता के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST