<

Vicky-Katrina Car: पैरेंट्स बनने के बाद कैटरीना के घर आया नया मेहमान, बेबी ब्वॉय के लिए विक्की कौशल ने खरीदी लग्जरी कार

Vicky-Katrina Car: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेबी ब्वॉय के लिए नई लग्जरी कार खरीदी है. कपल ने हाल ही में लेक्सस LM350h 4S कार खरीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

Vicky-Katrina New Car: एक्टर विक्की कौशल और पत्नी कैटरीना कैफ पैरेंट्स बनने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. 1 महीने पहले ही कैटरीना कैफ ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद से कपल अपनी जिंदगी के नए फेज का आनंद उठा रहे हैं. इसी बीच एक्टर विक्की कौशल अपने बेटे के लिए एक नया तोहफा भी लेकर आए हैं. कपल ने बेटे के जन्म के ठीक एक महीने बाद लग्जरी कार खरीदी है. इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है. विक्की और कैटरीना ने 3.20 करोड़ की एक शानदार लेक्सस LM350h 4S कार खरीदी है.

विक्की कौशल का कार में कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो सभी का ध्यान खींच रहे हैं. पिछले हफ्ते विक्की कौशल मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें अपनी नई कार में बैठे देखा गया. चार-सीटर लेक्सस अपने शानदार इंटीरियर और प्रीमियम आराम के लिए जानी जाती है. इस कार में आलीशान रिक्लाइनर सीटें, 48-इंच का HD डिस्प्ले, प्रीमियम साउंड इंसुलेशन और आराम के लिए कई सुविधाएं हैं. इसे ‘फर्स्ट-क्लास इन मोशन’ एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

पिता बनने के बाद विक्की कौशल की खुशी

विक्की और कैटरीना कैफ ने इस साल नवंबर में अपने पहले बेबी ब्वॉय का स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी थी. इसमें कपल ने लिखा, ‘हमारी खुशी का बंडल आ गया है. बहुत सारे प्यार और आभार के साथ हम अपने बच्चे का स्वागत करते हैं.’ कपल के पैरेंट्स बनने पर बॉलीवुड जगत के बड़े सितारों ने उन्हें बधाई दी. बाद में विक्की कौशल ने जीक्यू इंडिया को दिए इंटरव्यू में पहली बार पिता होने के बारे में खुलकर बात की. विक्की कौशल ने कहा कि पिता बनना उनके लिए साल 2025 का सबसे बड़ा पल है. यह एक जादुई एहसास है. विक्की ने कहा, ‘मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत इमोशनल और खुश हो जाऊंगा, लेकिन असल में यह मेरी जिंदगी का सबसे सुकून देने वाला पल रहा है.’
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार एक अवॉर्ड शो में मिले थे. इसके कुछ समय तक चुपचाप वे डेटिंग करने लगे. इस कपल ने 9 दिसंबर, 2021 को सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में एक प्राइवेट लेकिन ग्रैंड सेरेमनी में शादी करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.

कैसा है लेक्सस LM350h 4S कार का अनुभव?

लेक्सस LM 350h 4S एक 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार है. इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस कार को प्रीमियम आराम और सुविधाओं के लिए डिजाइन किया गया है. खासकर पीछे बैठे वीआईपी यात्रियों के लिए. इसमें 2.5L पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4 बेहद आरामदायक सीटें होती हैं. इस लग्जरी कार में निजी जेट जैसी सुविधाएं, पावर रिक्लाइनिंग सीटें (ओटोमन), बड़ी स्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, और वुड-लेदर फिनिश जैसी चीजें होती हैं. इसकी वजह से कई बड़े सितारे और बिजनेसमैन इस लग्जरी कार को खरीदना पसंद करते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST