<
Categories: खेल

विराट-गंभीर के बीच भले है अभी टसल, लेकिन पिच पर रहा तगड़ा ‘याराना’, साथ खेलीं ऐतिहासिक पारियां

Virat-Gambhir Partnership: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच भले ही अभी तकरार चल रहा है, लेकिन एक समय पर दोनों का काफी ज्यादा याराना हुआ करता था. विराट-गंभीर ने कई बार साथ में टीम इंडिया के लिए यादगार साझेदारियां की हैं. यहां पढ़ें दोनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप के बारे में...

Virat-Gambhir Partnership For Team India: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गंभीर के बीच की तकरार अक्सर चर्चा में रहती है. ये दोनों खिलाड़ी कई बार मैदान में आपस में भिड़ चुके हैं. अब जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं, तब भी इस तरह की कई खबरें सामने आती रहती हैं कि विराट और गंभीर के बीच तनातनी है. आपको जानकार हैरानी होगी कि भले ही आज के समय में ये दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन इन दोनों का पिच पर काफी पुराना याराना रहा है.

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और गंभीर ने कई बार बड़ी पार्टनरशिप की है, जिससे भारत को जीत मिली है. गौतम गंभीर उस समय विराट कोहली के सीनियर खिलाड़ी थे और अभी वे भारतीय टीम के हेड कोच हैं. जब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए साथ में खेलते थे, तो पिच मैदान में सामने वाली टीम के पसीने छूट जाते थे. विराट कोहली और गंभीर ने साथ में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं. आज हम आपको विराट और गंभीर की कुछ यादगार पारियों से रूबरू कराने जा रहे हैं.

विराट-गंभीर की यादगार साझेदारियां

साल 2011 विश्व कप फाइनल: साल 2011 के भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप का फाइनल खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम 275 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर ने 83 रनों की पार्टनरशिप करके टीम दबाव से बाहर निकाला. विराट-गंभीर की इस साझेदारी से टीम को जीतने में कामयाबी मिली.
2009 बनाम श्रीलंका: साल 2009 में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप की थी. दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. इससे भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ऐसे मैच में विराट कोहली ने अपना वनडे करियर का पहला शतक लगाया था. विराट ने 107 और गंभीर ने नाबाद 150 रन की पारी खेली थी. इस मैच में गौतम गंभीर को प्लेयर ऑफ द मैच की अवॉर्ड मिला, जिसे गंभीर ने कोहली को दिया, जिससे उनका पहला शतक यादगार रहे.
2012 एशिया कप: साल 2012 के एशिया कप में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 205 रनों की साझेदारी की थी. इस मैच में विराट कोहली ने 108 रन और गंभीर ने 100 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 50 रनों से जीत दर्ज की थी.
2011 बनाम इंग्लैंड: साल 2011 में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 209 रनों की नाबाद साझेदारी की थी. यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में खेला गया था. इसमें विराट कोहली ने 98 गेंदों में 112 नाबाद और गंभीर ने 90 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विराट-गंभीर के बीच रही है तकरार

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अक्सर तकरार देखने को मिली है. दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार मैदान में बहस हो चुकी है. आईपीएल 2023 में बेंगलुरु और लखनऊ के मुकाबले में विराट और गंभीर में भिड़ंत हुई थी. इससे पहले आईपीएल 2012 में बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मैच के दौरान भी गंभीर और विराट के बीच विवाद हुआ था. मौजूदा समय में भी विराट और गंभीर के बीच तनातनी देखने को मिलती है. गौतम गंभीर अब भारतीय टीम के हेड कोच हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट से रिटायर करवाया, क्योंकि वे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे. इसके अलावा कई बार गौतम गंभीर भी ऐसे बयान दे चुके हैं, जिससे दोनों के बीच का विवाद जगजाहिर हो गया है. हालांकि जब दोनों खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के लिए खेलते थे, तो उनके बीच काफी याराना था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST