वैसे तो दोनों ही आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Vivo T5 Pro 5G vs Oppo K15 Pro Plus: आज के समय में स्मार्टफोन लेने में इतनी कंफ्यूजन होती है कि लोग इसके चलते कई बार गलत स्मार्टफोन भी ले बैठते हैं. इसलिए अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और लुक्स के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं, जिसमें न केवल आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस, बल्कि फीचर्स भी दिए जाते हैं तो ऐसे में आप Vivo ने T5 Pro 5G vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन ले सकते हैं.
वैसे तो दोनों ही आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फीचर्स के मामले में Vivo T5 Pro 5G में कोई कमी नहीं छोड़ी है. इस स्मार्टफोन में आपको 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ ही साथ 6.83 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले भी देखने के लिए मिलती है. यह फोन Android 16 पर आधारित है, जो OriginOS 6 पर काम करता है. इसके अलावा फोन 1600 निट्स के साथ आता है. इस फोन में आपको Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का ऑप्शन दिया जाता है, जो आमतौर पर काफी फास्ट होता है. वही, बात करें अगर Oppo K15 Pro Plus की तो इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9500s chipset के साथ ही 8,000mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन भी दी जाती है.
Vivo T5 Pro 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है, जो Sony IMX882 के साथ आता है. इसके अलावा फोन में OIS और 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा भी देखने के लिए मिल जाएगा. वहीं, Oppo K15 Pro Plus ड्यूल कैमरा और 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ आता है. यह फोन 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है.
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…