<

क्यों दिया जाता है नई बाइक के साथ Key Code? डुप्लीकेट चाबी बनाने में कैसे करता है डीलर की मदद, जानें सुरक्षा के लिहाज से कितना जरूरी

यह कोड आपकी बाइक के लॉक सिलेंडर के कटिंग पैटर्न को दिखाता है. यह वही कोड है, जिसे देखकर कई बार डीलर डुप्लीकेट चाबी बनाते हैं. यह कोड वैसे तो 3 से 6 अंकों का होता है और इसे Key ID Tag भी कहा जाता है.

what is key code: आमतौर पर नई बाइक खरीदते समय डीलरशिप द्वारा दो अलग-अलग चाबियां दी जाती हैं. लेकिन, शायद ही कोई इस बात पर गौर करता है कि उस चाबी पर कुछ छोटे-छोटे अक्षर या कोड बने होते हैं. आमतौर पर यह कोड A324, KX119, 8743 या इससे भी छोटे होते हैं. देखने में भले ही यह आम लगे लेकिन, यह बाइक की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा बहुत जरूरी कोड होता है.

यह कोड आपकी बाइक के लॉक सिलेंडर के कटिंग पैटर्न को दिखाता है. यह वही कोड है, जिसे देखकर कई बार डीलर डुप्लीकेट चाबी बनाते हैं. यह कोड वैसे तो 3 से 6 अंकों का होता है और इसे Key ID Tag भी कहा जाता है. 

कैसे बन जाती है डुप्लीकेट चाबी?

अमूमन लोग बाइक की चाबी खराब हो जाने या काम नहीं करने पर डीलरशिप या किसी चाबी बनाने वाले एक्सपर्ट के पास जाते हैं. ऐसे में डीलर आपके इन्ही  कोड को Key Cutting Machine में डालता है, जिससे ठीक उसी पैटर्न में एक नई चाबी बनाई जा सके. अगर आपकी चाबी खो गई है और आपको यह कोड याद है तो भी आप इसकी मदद से नई चाबी बनवा सकते हैं. इसे बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है. Locksmith बिना आपके बाइक के लॉक को तोड़े एक नई चाबी बनाकर आपको दे सकता है. हालांकि, यह सिस्टम बाइक, कार, स्कूटी और अन्य वाहनों में भी काम करता है. 

किसी के साथ शेयर न करें कोड

आपको अपने की कोड की किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है. अगर आपकी बाइक या कार की चाबी का की कोड किसी के हाथ लग जाए तो उस कोड की मदद से वह वैसी ही ओरिजिनल चाबी बनवाकर आपके वाहन को चोरी कर सकता है.  

डिजिटल फिंगरप्रिंट की तरह करता है काम

यह कोड आपकी गाड़ी के लिए  डिजिटल फिंगरप्रिंट की तरह काम करता है. अगर यह मेटल का टुकड़ा या चाबी खो जाए तो आपको कंपनी के पास जाना चाहिए ताकि वे पुरानी चाबी के सिग्नल को डी रजिस्टर्ड भी कर सकें. हालांकि, आपको नए वाहन के साथ दिए जाने वाले इस कोड को अपनी गाड़ी के पेपर्स के साथ में ही संभालकर रखना चाहिए. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL Points Table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:59:02 IST

सूरत प्लास्ट शो 2026 में रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा खास फोकस

सूरत (गुजरात), मार्च 31: सूरत प्लास्ट शो 2026, प्लास्टिक और पॉलिमर उद्योग से जुड़ी एक…

Last Updated: March 31, 2026 12:37:08 IST