<

कार रोकने के लिए पहले क्लच दबाएं या ब्रेक? जानें किस स्थिति में कैसे रोकनी चाहिए गाड़ी

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गाड़ी रोकने के लिए हमें सबसे पहले क्लच और ब्रेक में से क्या दबाना चाहिए. आज हम जानेंगे कि किस स्थिति में पहले ब्रेक दबाना चाहिए और किस स्थिति में क्लच का प्रयोग पहले करना चाहिए.

What to Press Clutch or Brake to Stop Car: कार को हमेशा उतनी ही स्पीड में ड्राइव करनी चाहिए, जितनी स्पीड में आप उसे बिना किसी कठिनाई के रोक सकें. इसलिए हमेशा आपको 60 से 80 तक की ही स्पीड मेनटेन करके रखनी चाहिए. कार लेते समय अक्सर लोग क्लच और ब्रेक को एकसाथ दबाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि गाड़ी रोकने के लिए इन दोनों में से सबसे पहले क्या दबाना चाहिए. यह सवाल बेहद आम है, शायद जल्दी से किसी के दिमाग को क्लिक नहीं करता हो.

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि गाड़ी रोकने के लिए हमें सबसे पहले क्लच और ब्रेक में से क्या दबाना चाहिए. आज हम जानेंगे कि किस स्थिति में पहले ब्रेक दबाना चाहिए और किस स्थिति में क्लच का प्रयोग पहले करना चाहिए. 

क्लच पहले दबाएं या फिर ब्रेक?

क्लच पहले दबाएं या फिर ब्रेक वैसे तो यह आपके ड्राइविंग पर निर्भर करता है. क्योंकि, गाड़ी को रोकने के लिए क्लच और ब्रेक दोनों ही दबाना जरूरी होता है. हालांकि, आपकी कार अगर ऑटोमैटिक है तो उसमें क्लच दबाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है.

अगर आपकी कार की स्पीड कम है और गाड़ी रोकना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले क्लच का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कम स्पीड में अगर आप पहले ब्रेक दबाते हैं तो ऐसे में गाड़ी बंद होकर ट्रैफिक में ही रुक सकती है. इसलिए ऐसी स्थिति में पहले क्लच दबाकर ही ब्रेक लगाएं. 

हाइवे पर कार रोकने के लिए पहले ब्रेक दबाएं या क्लच?

अगर आप हाइवे पर चल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि गाड़ी की स्पीड तेज होगी. ऐसी स्थिति में अगर आप गाड़ी रोक रहे हैं तो सबसे पहले ब्रेक पर पैर लाएं. ऐस में आपको ब्रेक लगाने के बाद क्लच दबाना है ताकि गाड़ी की स्पीड कम हो जाए और कार रुक जाए. 

बिना क्लच दबाए ब्रेक लगाने से क्या होता है?

अगर आप ड्राइव कर रहे हैं तो ब्रेक और क्लच दोनों को एकसाथ दबाएं. अगर आप बिना क्लच दबाए ही ब्रेक लगाते हैं तो संभव है कि आपकी गाड़ी बार-बार बंद होने लगेगी साथ ही इंजन में भी बहुत जल्दी खराबी आ सकती है. दरअसल, जब आप क्लच दबाते हैं तो गाड़ी के पहियों से गियरबॉक्स की पकड़ कम होती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST