<
Categories: बिज़नेस

New Rule: सिगरेट से लेकर LPG और पान-मसाला तक 1 फरवरी से सबके नियम बदलेंगे, देखें ये पांच बड़े बदलाव

New Rule From 1st February: 1 फरवरी से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई जरूरी नियम में बदलाव होने जा रहा है. इसमें LPG से फास्ट टैग तक और सिगरेट से पान-मसाला तक.

New Rule From 1st February: 1 फरवरी से पूरे देश में कई तरह के नियमों में बदलाव होने जा रहा है. जिसका सिधा प्रभाव आम जनता की जेब पर पड़ेगा. सरकार ने ये जरूरी बदलाव बजट दिवस के साथ लागू करने का फैसला लिया है. इस बदलाव में FastTag, LPG, TAX और बैंकों से जुड़े नियम शामिल है. चलिए जानते हैं, कहां क्या बदलाव होने जा रहा है.

LPG

पहला बड़ा बदलाव गैस सिलेंडर के दामों में होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी 1 फरवरी से इसकी नई कीमते जारी होने वाली है. 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद है, जिसका असर डायरेक्ट हमारे राशन के खर्चों पर पड़ेगा.

CNG-PNG और ATF

दूसरा बड़ा बदलाव हवाई इंधन CNG-PNG और ATF के दामों में बदलाव से जुड़ा हुआ है. तेल की कंपनियां 1 फरवरी से अपनी नई दरों को जारी करती है. इससे वाहन और हवाई यात्रा के खर्चों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

सिगरेट और पान-मसाला

तीसरा बदलाव सिगरेट और पान-मसाला जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने वाला है. सरकार ने इन उत्पादों पर नए उत्पाद शुल्क और उपकर लागू किए हैं. इससे इनके दामों में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है.

FASTag

इस साल 1 फरवरी से फास्टैग यूजर्स के लिए भी नियम बदलने जा रहा है. दरअसल, NHAI ने पहली फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस प्रक्रिया को पूरी करने की जरूरत नहीं होगी. सरकार के इस कदम से मेहनत और समय दोनों की बचत होगी. 

बैंके से जुड़े नियमों में बदलाव

फरवरी महीने की शुरुआत ही बैंको के छुट्टियों से हो रही है. और अगले महिने यदि कोई बैंक से जुड़े काम हैं तो छुट्टी देखकर ही घर से निकलें. क्यों कि इसमें पांचवा बदलाव बैंको की छुट्टियों को लेकर हुआ है. इसके लिए रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर अपलोड लिस्ट को देखें.

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. इसके दिए नियमों में बदलाव हो सकता है, इसलिए अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना आवश्य देखें.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST