<

रात में किससे बात कर रहे हैं माता पिता को सब होगा पता? जानें क्या है व्हाट्सएप का ‘पैरेंट-मैनेज अकाउंट्स’ फीचर; चुपके से बच्चे के फोन में इस तरह करें सेट-अप

Whatsapp Parent Managed Accounts: पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का यह फीचर बच्चों की सुरक्षा के लिए है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स नाम के इस फीचर से माता-पिता अपने बच्चों के व्हाट्सएप अकाउंट को कंट्रोल कर पाएंगे.

Whatsapp Parent Managed Accounts: व्हाट्सएपने एक बड़ा बदलाव करते हुए अब 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी नया ‘पैरेंट-मैनेज अकाउंट्स’ मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है. मेटा के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में यह फीचर माता-पिता की निगरानी में काम करेगा, जिससे बच्चे सुरक्षित तरीकों से ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस नए सिस्टम के तहत माता-पिता अपने बच्चों के लिए अकाउंट बना सकेंगे और उनके कामकाज व प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे. हालांकि मैसेज की सामग्री पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी यानी किसी भी व्यक्ति के लिए चैट पढ़ना संभव नहीं होगा. क्योंकि इस फीचर को चरणबद्ध तरीकों से रोलआउट किया जा रहा है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट के लिए iPhone या Android के लिए वाट्सएप का लेटेस्ट वर्शन होना जरूरी है.

क्या है पैरेंट-मैनेज अकाउंट्स फीचर?

पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का यह फीचर बच्चों की सुरक्षा के लिए है. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स नाम के इस फीचर से माता-पिता अपने बच्चों के व्हाट्सएप अकाउंट को कंट्रोल कर पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर प्री-टीन यूजर्स (13 साल से कम उम्र के बच्चे) के लिए बनाया गया है. बच्चों के अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक होंगे जिससे माता-पिता यह कंट्रोल कर पाएंगे कि वे किससे चैट कर सकते हैं किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं और कौन सी सेटिंग्स इस्तेमाल कर सकते हैं. पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स पर कई पाबंदियां होंगी जिसमें स्टेटस, चैनल्स और मेटा AI जैसे कुछ फीचर्स का एक्सेस न होना शामिल है. इसका मकसद यह पक्का करना है कि बच्चे ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग और कॉल के लिए करें और गैर-जरूरी फीचर्स से बचें.

यह नया सिस्टम पेरेंट्स को कई तरह के कंट्रोल देगा. वे अपने बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स और उन्हें कौन मैसेज कर सकता है, यह तय कर पाएँगे. वे अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप सेटिंग्स को भी मैनेज कर पाएँगे/ कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक वाले या अनजान लोगों के मैसेज एक अलग फ़ोल्डर में भेजे जा सकते हैं, जहां पेरेंट्स उन्हें देख या ब्लॉक कर सकते हैं.

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट कैसे सेट-अप करें?

  1. अपने बच्चे के डिवाइस में Google Play Store या Apple App Store से WhatsApp Messenger डाउनलोड करें.
  2. अपनी भाषा चुनें और Agree and continue पर टैप करें.
  3. More options पर टैप करें और Create a parent-managed account चुनें.
  4. अपने बच्चे का फोन नंबर रजिस्टर करें और उसे वेरिफाई करें.
  5. अपने बच्चे की जन्मतिथि दर्ज करें और उसकी उम्र की पुष्टि करें.
  6. Continue पर टैप करें ताकि इसे माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जा सके.

अपने फोन से बच्चे के अकाउंट को लिंक करें

  • अपने फोन के कैमरे से बच्चे के डिवाइस पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और लिंक पर टैप करें, जिससे आप WhatsApp पर पहुंच जाएंगे.
  • Agree and continue पर टैप करें.

  • यह पुष्टि करें कि आप एक वयस्क हैं.

  • 6 अंकों का Parent PIN बनाएं. (यह PIN आपके बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स तक पहुंचने और उनमें बदलाव करने के लिए जरूरी होगा और इसे अपने बच्चे के साथ साझा नहीं करना चाहिए)

  • अपना Parent PIN कन्फर्म करें > Next.

  • Done पर टैप करें और बच्चे के डिवाइस पर अकाउंट सेटअप पूरा करें.

बच्चे के डिवाइस पर अकाउंट सेटअप पूरा करें

  • अपना Parent PIN दर्ज करें.

  • Continue पर टैप करें.

वाट्सएप क्यों लाया है यह फीचर?

वाट्सएप  का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ रही है. कई देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़े नियमों पर चर्चा चल रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST