<

जल्द WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! एड्स फ्री एक्सपीरियंस के लिए चल रही टेस्टिंग

वॉट्सएप एक नए फीचर के लिए टेस्टिंग करने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि ये वर्जन स्टेटस और चैनल्स से विज्ञापन रिमूव करने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के साइन देते हैं.

WhatsApp Paid Feature: आज के समय में भारत में मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे ज्यादा वॉट्सऐप का इस्तेमाल होता है. यूजर्स फ्री में इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि आने वाले दिनों में वॉट्सऐप चलाने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं. जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड फ्री सब्सक्रिप्सन मॉडल पर टेस्टिंग करने की तैयारी कर रही है. इसके शुरुआती संकेत मिले हैं. इससे साफ है कि आने वाले दिनों में यूजर्स को Update Tab में विज्ञापन देखने को मिलेंगे.

जांच करने पर मिले ये नए स्ट्रिंग्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp 2.26.3.9 वर्जन कोड की जांच करने पर नए स्ट्रिंग्स मिले हैं. इसमें पता चला है कि ये वर्जन स्टेटस और चैनल्स से विज्ञापन रिमूव करने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के साइन देते हैं. हालांकि अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है. वॉट्सएप में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को लेकर बहुत सीमित जानकारी दी गई है. हालांकि अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो आने वाले दिनो में यूजर्स की जेब पर इसका असर पड़ सकता है. अगर कंपनी इस तरह का कोई प्लान ला रही है तो आने वाले दिनों में इसकी डिटेल्स के बारे में खुलासा हो सकता है. 

बीते साल की थी ये टेस्टिंग

बता दें कि बीते साल Meta ने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के स्टेटस और चैनल्स सेक्श के लिए विज्ञापनों पर टेस्टिंग शुरू की थी. हालांकि इस फैसले को लेकर वॉट्सऐप यूजर्स की तफ से काफी नाराजगी देखने को मिली थी. ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड फ्री सब्सक्रिप्सन मॉडल पर टेस्टिंग कर सकती है और जल्द ही दोनों फीचर्स को एक साथ जारी कर सकती है.

वॉट्सऐप की शुरुआत

बता दें कि साल 2009 में Jan Koum और Brian Acton ने मिलकर वॉट्सऐप की शुरुआत की थी. 2010 में इस ऐप में इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर को शामिल किया गया था.साल 2011 में ग्रुप चैट फीचर आया. साल 2014 में फेसबुक (जो अब मेटा है) ने वॉट्सएप को 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था. ये एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जिसे लंबे समय से साफ सुथरे इंटरफेस के लिए जाना जाता है और इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST