<

यूजर्स के लिए नया अपडेट लाया व्हाट्एप, अब WhatsApp Web में भी मिलेगी ऑडियो-वीडियो और ग्रुप कॉलिंग की सुविधा

लंबे समय से मांग की जा रही थी कि व्हाट्सएप वेब में भी ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉल की जा सके. अब मेटा ने लोगों की इस मांग को देखते हुए इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp Web में ऑडियो और ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा जल्द यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी.

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स की तरफ से एक फीचर के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. ये फीचर उन लोगों के लिए है, जो लैपटॉप और डेस्कटॉप में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसका व्हाट्सएप विंडोज ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते. वे इसे व्हाट्सएप वेब में ही इस्तेमाल करते हैं. इस फीचर के जरिए यूजर्स व्हाट्सएप वेब पर ही ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल और वीडियो ग्रुप चैट कर सकेंगे. इसके बारे में WABetainfo ने जानकारी शेयर की है. WABetainfo की तरफ से अपकमिंग फीचर को दिखाने के लिए एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया गया है.

WAbetainfo में दी गई जानकारी

WhatsApp के अपकमिंग फीचर और अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WAbetainfo की तरफ से बताया गया है कि आने वाले कुछ समय बाद WhatsApp वेब वर्जन पर ग्रुप में Voice और Video कॉल्स सपोर्ट मिलने वाला है. वर्तमान समय में ये फीचर बीटा वर्जन के लिए भी शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें थोड़ा अधिक समय लग सकता है.

आइकन है लेकिन ऑप्शन नहीं

बता दें कि वर्तमान समय में WhatsApp Web के ग्रुप चैट में ऊपर की तरफ वीडियो कॉल्स का आइकन दिया गया है लेकिन जब आप उस आइकन पर क्लिक करते हैं, तो वहां पर व्हाट्सएप के विंडोज ऐप के जरिए वीडियो कॉल करने का नोटिफिकेशन आता है. हालांकि आने वाले दिनों में ऐसा नहीं करना होगा और आप वेब पर विंडोज ऐप के बिना भी वीडियो और ऑडियो ग्रुप कॉलिंग कर सकेंगे.

ऑडियो-वीडियो कॉल में सेट होंगी लिमिट्स

हालांकि शुरुआत में WhatsApp Web से की जाने वाली वीडियो और ऑडियो ग्रुप चैट कॉल्स की सीमाएं निर्धारित होंगी. लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से इसकी लिमिट्स के बारे में नहीं बताया गया है. अभी ये भी नहीं पता चल सका है कि WhatsApp Web के ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉल के दौरान स्टैंडर्ड वीडियो का सपोर्ट मिलेगा या HD वीडियो का. 

iOS के लिए ये नया फीचर

वहीं व्हाट्सएप के एक और नए फीचर के बारे में Wabetainfo ने बताया था कि बीटा वर्जन में कवर फोटो के साथ न्यू प्रोइवेसी कंट्रोल्स ऑप्शन्स दिए गए हैं. ये कंट्रोल्स फिलहाल iOS यूजर्स को ही दिए गए हैं. इसकी मदद से यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकेगा या नहीं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST