<
Categories: मनोरंजन

कंगना रनौत के बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने AR रहमान पर लगाए आरोप, म्यूजिशियंस की नौकरी छीनने की कही बात

कंगना रनौत के बाद अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एआर रहमान पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर आज म्यूजिशियन्स जॉबलेस हैं, तो इसके जिम्मेदार एआर रहमान हैं.

Abhijeet Bhattacharya targeted AR Rehman: भारत के विख्यात म्यूजिक कंपोजर एआई रहमान ने एक इंटरव्यू में काम न मिलने, म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली सांप्रदायिकता, कम्यूनल पावर शिफ्ट के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म छावा को बांटने वाली मूवी बताया. इसके बाद से ही वे विवादों में घिरे हुए हैं. रहमान का मानना है कि सांप्रदायिक भावना फिल्म और म्यूजिक वर्ल्ड पर हावी हो रही है. म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. उनके काम पर बी इसका असर पड़ा है. उनके इस बयान को लेकर इंटरनेट प बहस छिड़ी हुई है.

अभिजीत भट्टाचार्य ने एआर रहमान पर लगाए आरोप

म्यूजिक और फिल्म जगत से जुड़े बहुत से लोगों ने एआर के इस बयान का सपोर्ट किया है, तो बहुत से लोगों ने उन्हें चुनौती भी दी. हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए स्टोरी लगाई. वहीं अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान पर निशाना साधा है.

क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य?

अभिजीत भट्टाचार्य ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि एआर रहमान के कारण इंडस्ट्री के ज्यादातर म्यूजिशियंस घर पर खाली बैठे हुए हैं. उनका कहना है कि फिल्मों में जो म्यूजिशियंस पहले बजाया करते थे, अब उनके पास काम काम नहीं है. इसके जिम्मेदार एआर रहमान हैं. एआर रहमान ने लोगों को बताया कि म्यूजिशियंस की जरूरत नहीं है. सबकुछ लैपटॉप में मिलेगा. एआर रहमान के कारण सबको सक्सेस मिल गई लेकिन म्यूजिशियंस घर पर बेरोजगार बैठे हुए हैं.

‘अब बच्चा-बच्चा जानता है’

उन्होंने आगे कहा कि एक समय पर एक साथ 100-100, 50-50 म्यूजिशियंस वायलियन पर एक साथ बैठते थे. ‘सुनो ना सुनो ना’ में भी वायलिन बज रहा है. एआर रहमान का तो बस इतना था कि जो भी कमाऊंगा मैं कमाऊंगा, अब म्यूजिशियंस की जरूरत नहीं है. आप लोगों को क्या सुना रहे हो, जो आप तब सुना रहे थे, वो अब बच्चा-बच्चा निकालता है. शुरुआत में वो नयापन था लेकिन अब ये पुराना हो गया है और इसकी जरूरत नहीं है.

अभिजीत ने एआर रहमान पर पहले लगाया था ये आरोप

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि एआर रहमान पर हमला किया गया है. इससे पहले भी अभिजीत एआर रहमान पर पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मानित लोगों को घंटों मिलने के लिए इंतजार कराने का आरोप लगा चुके हैं. हालांकि अपने बयान को लेकर एआर रहमान सफाई दे चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि किसी को ठेस पहुंचाने का उनका इरादा नहीं था. ये देश उनका घर है और वे यहां का निवासी होने पर गर्व महसूस करते हैं.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ रस्तोगी…

Last Updated: October 14, 2026 16:57:32 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 16:47:25 IST