<

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये 15 नौकरियां, खतरे में 9.2 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी

वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम फ्यूचर ऑफ जॉब्स की एक रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया है कि साल 2030 तक 15 तरह की नौकरियां लगभग खत्म हो जाएंगी. हालांकि कुछ नौकरियों में ग्रोथ के आसार भी हैं.

Future Jobs Report: एआई के आने के बाद लोगों की जिंदगी भले ही आसान हो गई है क्योंकि मिनटों में हर सवाल का जवाब मिल जाता है. जॉब सेक्टर में भी काफी बदलाव हो रहे हैं. नई तकनीक आने के बाद लोगों को नई नौकरियों का विकल्प तो मिला है लेकिन कई नौकरियां तेजी से कम भी हो रही हैं. कई ऐसे काम हैं, जो पहले इंसान करते थे लेकिन अब वे काम मशीनें कर रही हैं.. नतीजन देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि आने वाले समय में 15 सेक्टर की नौकरियां लगभग खत्म हो जाएंगी. आइए जानते हैं कि किन नौकरियों को भविष्य में खतरा है और वे तेजी से खत्म हो रही हैं. 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया था कि साल 2030 तक कई सेक्टर्स की नौकरियां लगभग खत्म हो जाएंगी. हालांकि कुछ सेक्टर्स की नौकरी में उछाल आने वाला है. इस रिपोर्ट में उन 15 नौकरियों के नाम बताए गए हैं, जो काफी तेजी से खत्म हो रही हैं.

इन नौकरियों में होगी ग्रोथ

रिपोर्ट्स की मानें, तो आने वाले सालों में खेती, ड्राइवर, प्रोजेक्ट मैनेजर, हायर एजुकेशन टीचर्स, एप्लीकेशन डवलपर्स, नर्सिंग प्रोफेशनल्स की नौकरियों में ग्रोथ होगी. 

इन नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा

  • पोस्टल सर्विस क्लर्क्स
  • बैंक टेलर्स और रिलेटेड क्लर्क्स
  • डेटा एंट्री क्लर्क्स
  • कैशियर एंड टिकट क्लर्क्स
  • प्रशासनिक सहायक और कार्यकारी सचिव
  • प्रिंटिंग और रिलेटेड ट्रेड्स वर्क
  • अकाउंटिंग, बुककीपिंग और पेरोल क्लर्क्स
  • मैटेरियल रिकॉर्डिंग और स्टॉक कीपिंग क्लर्क्स
  • ट्रांसपोर्ट अटेंडेंट्स और कंडक्टर्स
  • डोर-टू-डोर सेल्स वर्कस, न्यूज और स्ट्रीट वेंडर और उससे रिलेटेड वर्कर्स
  • ग्राफिक डिजाइनर
  • एग्जामिनर्स और इंवेस्टिगेटर्स
  • लीगल ऑफिशियल
  • लीगल सेक्रेटरीज
  • टेलीमार्केटर्स

ये काम कर रहा एआई

द फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2025 की रिपोर्ट 1,000 से ज्यादा ग्लोबल एम्प्लॉयर्स के नजरिए को देखते हुए बनाई गई है. इसमें 2030 तक कंपनियों की तरफ से की जा रही प्लानिंग के आधार को भी शामिल किया गया है. वर्तमान समय में ही बहुत सी नौकरियों पर एआई का कब्जा हो चुका है. अगर अभी आप किसी कंपनी को कॉल करते हैं, तो सबसे पहले एआई की मदद से एक वॉइस चैट खुलता है. इसके सवालों का जाब देने के बाद ही आगे के लिए प्रोसीड कर सकते हैं. इसके अलावा डेटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग, फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, वीडियो कैप्शन जैसे तमाम कामों के लिए भी अब एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इन कंपनियों ने की छंटनी

बता दें कि एआई तेजी से नौकरियां खत्म कर रहा है. बीते साल टीसीएस, टेस्ला, गूगल, अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियों ने एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कई कंपनियां लोगों की जगह अब एआई पर निर्भर हो रही हैं और एआई पर ही शिफ्ट कर रही हैं. 

अपडेट रहने वालों को नौकरी के ऑफर

फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2025 की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक एआई के कारण 9.2 करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म हो जाएंगी.धीरे-धीरे पुराने स्किल्स की जरूरत भी खत्म हो जाएगी. इस सर्वे में ये भी पता चला है कि 2025 से 2030 की अवधि में दुनियाभर में 22 फीसदी नौकरियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा. लगभग 17 करोड़ नौकरियां आएंगी लेकिन इनके लिए अपडेट रहना जरूरी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST