<

Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro परफॉर्मेंस कैमरा और फीचर्स में कौन किससे आगे? जानें कीमत और बैटरी में अंतर

ज्यादातर लोग इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा किफायती हो सकता है. चलिए जानते हैं Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro  में क्या अंतर हैं.

Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं, जो फीचर्स, परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्रीमियमनेस में भी किसी से कम नहीं हैं. अगर आप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में यह दोनों फोन न केवल आपके बजट में फिट बैठते हैं, बल्कि आपकी जरूरतों पर भी खरे उतरते हैं. Xiaomi 17 Ultra जल्दी ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है. किसी भी स्मार्टफोन को लेने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि परफॉर्मेंस, फीचर्स और कैमरा के मामले में कौन बेस्ट है.

ज्यादातर लोग इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा किफायती हो सकता है. चलिए जानते हैं Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro  में क्या अंतर हैं. 

कैमरा के मामले में कौन ज्यादा दमदार

Xiaomi 17 Ultra में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसमें आपको पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने के साथ ही बेहतर नाइट फोटोग्राफी का भी ऑप्शन मिलता है. केवल यही नहीं, इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिए जाने के साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है. वहीं, Oppo Find X9 में आपको 50 MP के ट्रिपल कैमरा मिलते हैं. इसके साथ ही आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलता है. दोनों के कैमरा की क्वालिटी काफी अच्छी मानी जाती है. 

फीचर्स में कौन कैसा?

Xiaomi 17 Ultra में आपको M10 OLED पैनल पर बनी 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन मिलती है. इसके साथ ही साथ फोन में आपको 3500nits पीक ब्राइटनेस का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 chip के साथ ही साथ 6000 mAh की बैटरी का भी विकल्प देखने के लिए मिलता है. वहीं, Oppo Find X9 में आपको 6.59 इंच की स्क्रीन के साथ-साथ मीडिया टेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट मिलती है. इसके अलावा Xiaomi 17 Ultra के मुकाबले इसमें 7025 mAh की बैटरी देखने को मिलती है. साथ ही साथ 80 वॉट का चार्जिग सपोर्ट और 120x AI टेलिस्कोपिक जूम भी मिलता है. 

कीमत में कितना अंतर?

जानकारों की मानें तो Xiaomi 17 Ultra भारत में 1.4 लाख की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. हालांकि, पूरी तरह से इस कीमत को सही नहीं माना जा सकता है. वहीं, OPPO Find X9 आपको 74,999 की कीमत पर देखने को मिलता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Ashok Choudhary: इस्तीफे के बाद बिलख-बिलख कर रोए अशोक चौधरी, बोले, ‘नीतीश जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता!

Ashok Choudhary Crying Video: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रो पड़े मंत्री अशोक चौधरी.…

Last Updated: March 30, 2026 15:57:23 IST

इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को 12 सेकंड में ढूंढना हर किसी के बस की बात नहीं, क्या आप कर पाएंगे ये मुश्किल चैलेंज?

Optical Illusion: आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में तस्वीर में  छिपी बिल्ली को  12 सेकंड…

Last Updated: March 30, 2026 15:53:27 IST

CSK-RR मैच पर मंडराए बादल… क्या बारिश बनेगी विलेन? मौसम रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

CSK vs RR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: March 30, 2026 15:44:40 IST

चीन में 33 साल बाद भाई से मिली बहन, दी रोटी और कहा, ‘एक रोटी के लिए खोया…’

चीन के हुबेई प्रांत में ली लिन नाम की एक महिला ने 33 साल बाद…

Last Updated: March 30, 2026 15:24:46 IST

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:08:23 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST