बहुत से लोग Mercedes Benz की ओर आकर्षित हो चले जाते हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि Mercedes Benz एक सिंगल कार है, जबकि यह कार निर्माता कंपनी है, जो Mercedes के अलग-अलग वैरिएंट्स की कार को बनाती है.
Mercedes Benz models: आज की तेज रफ्तार दुनिया में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. लग्जरी कारें न केवल आपको कंफर्ट देती हैं, बल्कि यह व्यक्ति के लाइफस्टाइल और स्टेटस को भी दिखाती है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर साल नई-नई तकनीकों के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस वाली कारें लॉन्च होती हैं. लेकिन, Mercedes Benz एक ऐसा ब्रांड है, जिसे हर कोई टक्कर नहीं दे पाता है. दशकों से Mercedes ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर राज करती आ रही है.
बहुत से लोग Mercedes Benz की ओर आकर्षित हो चले जाते हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि Mercedes Benz एक सिंगल कार है, जबकि यह कार निर्माता कंपनी है, जो Mercedes के अलग-अलग वैरिएंट्स की कार को बनाती है.
Mercedes Benz के एक नहीं बल्कि कई कारें हैं, जो दमदार इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ ग्राहकों का भरोसा जीत रही है. इस कंपनी की सभी कारें काफी महंगी और सेफ्टी फीचर्स से भरपूर होती हैं. Mercedes Benz की C-Class, CLA, GLA, GLC, C-Class Cabriolet, E-Class, GLE, EQC EV, GLS, V-Class, S-Class के साथ ही साथ इसका एक लग्जरी मॉडल Maybach भी आता है. इन सभी कारों की कीमत लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है. Mercedes Benz केवल सीडान ही नहीं, बल्कि एक से बढ़कर एक SUV कारें भी बनाती है. इसके अलावा भी यह कंपनी AMG, AMG C43/C63, AMG GT 63 S E, EQA, EQB, EQS Sedan, EQS SUV जैसे कई मॉडल के साथ मार्केट में आती है.
Mercedes Benz देश-दुनिया की उन टॉप कार निर्माता कंपनियों में शामिल हैं, जो अपने सेक्योरिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड के लिए बखूबी जानी जाती हैं. Mercedes Benz में सेफ्टी के लिए Active Brake Assist या ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और PRE-SAFE® जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही यह कार आपको adaptive cruise control के साथ देखने को मिलती है. इसके अलावा भी कंपनी कार में कई ऐसे फीचर्स देती है, जो कार को न केवल चोरी होने से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट से भी बचाने में मदद करते हैं.
Mercedes Benz की कीमत की बात करें तो इसका GLS मॉडल आपको A-Class Limousine 44.45 से लेकर 45.93 लाख रुपये की कीमत पर मिलता है. वहीं, C-Class 58.65 से 74.17 लाख, Mercedes-Maybach S-Class की कीमत 2.74 – 3.47 करोड़ रुपये, GLA 50 लाख, E-Class 78.51 से लेकर 91.66 लाख, S-Class 1.78 से लेकर 1.92 करोड़ रुपये है. वहीं, Maybach GLS की कीमत 3.17 करोड़, GLC की कीमत 73.97 से 75.50 लाख, GLS 1.28 से 1.37 करोड़ और GLE आपको 96.14 लाख से 1.12 करोड़ रुपये तक देखने को मिल सकती है.
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…
Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…
Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…
Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…