<

iPhone Duo vs Xiaomi 18 Fold: कौन सा फोल्डेबल फोन खरीदना रहेगा फायदेमंद? जानिए दोनों की कीमत, फीचर्स, डिस्प्ले और कैमरे में अंतर

iPhone Duo vs Xiaomi 18 Fold: क्या आप भी नया फोल्डेबल फोन लेने की सोच रहे हैं? एप्पल ने अपना पहला iPhone Duo पेश कर दिया है, तो वहीं इससे पहले Xiaomi 18 Fold भी मार्केट में लांच हो चुका है. दोनों में से कौन सा फोन आपकी जेब और जरूरतों पर एकदम खरा उतरेगा? जानिए इनकी कीमत, डिस्प्ले, दमदार कैमरा फीचर्स और मजबूती में अंतर, ताकि आप सही फैसला ले सकें

स्मार्टफोन बाजार में दो नए फोल्डेबल फोन की एंट्री हुई है. दिग्गज कंपनी एप्पल ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया, जबकि उससे ठीक दो दिन पहले 7 सितंबर को चीन में ‘शाओमी 18 फोल्ड’ (Xiaomi 18 Fold) लॉन्च हुआ.

दोनों फोन अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, लेकिन इनका डिजाइन काफी हद तक एक जैसा है. ये पासपोर्ट जैसे कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं, जिन्हें खोलने पर आपको टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन मिलती है.

दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता

आईफोन डुओ: यह एप्पल का अब तक का सबसे महंगा फोन है. इसके 256GB वाले शुरुआती मॉडल की कीमत भारत में करीब ₹2,99,900 रखी गई है. इसके लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से पूरी दुनिया में शुरू होगी.

शाओमी 18 फोल्ड: यह फोन फिलहाल सिर्फ चीन में पेश किया गया है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 युआन (भारत में लगभग ₹1.28) है. चीन में इसकी बिक्री 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है. कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल या भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

फोन की डिस्प्ले और वजन

डिस्प्ले: शाओमी 18 फोल्ड को खोलने पर 7.58 इंच की अंदरूनी स्क्रीन मिलती है, जबकि आईफोन डुओ में 7.6 इंच की मुख्य डिस्प्ले दी गई है. दोनों ही फोन बाहर से बंद होने पर करीब 5.4 इंच की स्क्रीन ऑफर करते हैं. दोनों में ही ऐप या कंटेंट को अंदर और बाहर की स्क्रीन पर एक साथ बिना किसी रुकावट के देखने की सुविधा मिलती है.

वजन: शाओमी का फोल्डेबल फोन 219 ग्राम के साथ हल्का है, वहीं आईफोन डियो का वजन 254 ग्राम है.

कैमरा सेटअप

शाओमी 18 फोल्ड: इसमें ‘लाइका’ (Leica) ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है.

आईफोन डुओ: इसमें 48 मेगापिक्सल का ‘ड्यूअल फ्यूजन’ रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जो मैक्रो फोटोग्राफी का भी काम करता है.

खास फीचर: आईफोन डुओ में फोल्डेबल स्क्रीन का फायदा उठाते हुए बाहरी डिस्प्ले पर लाइव कैमरा प्रिव्यू देखने की सुविधा दी गई है, जिससे सामने वाला व्यक्ति फोटो खिंचवाते समय खुद को फ्रेम में देख सकता है.

मजबूती और बिल्ड क्वालिटी

आईफोन डियो: मजबूती के मामले में ऐपल ने इसमें ग्रेड-5 टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए आगे ‘सेरामिक शील्ड 2’ और पीछे ‘सेरामिक शील्ड’ का इस्तेमाल किया गया है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है.

शाओमी 18 फोल्ड: शाओमी ने इसमें 7000-सीरीज एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और ‘शाओमी शील्ड ग्लास 3.0’ दिया है. इसके हिंज (मोड़ने वाले हिस्से) को स्क्रीन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

कौन सा विकल्प है बेहतर?

दोनों स्मार्टफोन अपनी-अपनी तकनीक और फीचर्स के मामले में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं. अगर आप चीन से बाहर किसी अन्य देश में रहते हैं, तो आईफोन डियो आपके लिए इकलौता और सीधा विकल्प है क्योंकि यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हो रहा है. वहीं, शाओमी 18 फोल्ड फिलहाल केवल चीन तक सीमित है. हालांकि, अगर शाओमी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करता है, तो कम कीमत और दमदार कैमरे की वजह से यह ऐपल को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Mohammad Deepak Arrested: ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए दीपक कुमार गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammad Deepak Arrested: जांच के दौरान, पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज, तस्वीरें और दूसरे…

Last Updated: October 2, 2026 08:25:47 IST

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति,…

Last Updated: October 2, 2026 08:18:40 IST