Bigg Boss 20: बिग बॉस को 20 साल पूरे हो गए हैं. इन 20 सालों में बिग बॉस के घर में बहुत से रिश्ते बने और बहुत सी ऐसी दोस्ती, जो आज तक चल रही हैं. वहीं कुछ ऐसे मोमेंट्स, जिन्हें देखकर लोग आज भी रो पड़ते हैं. आइए देखते हैं एक झलक...
बिग बॉस के 20 साल का सफर
Bigg Boss 20: बिग बॉस केवल एक रियलिटी शो नहीं है. बीते 20 सालों में इस घर ने ऐसे रिश्ते, दोस्ती, दुश्मनी और पल दिए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. Bigg Boss 20 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब घरवालों को शो के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक खास वीडियो मोंटाज दिखाया गया. पुराने सीजन के इन यादगार पलों ने घर के माहौल को पहले हंसी से भर दिया लेकिन देखते ही देखते यह जश्न एक इमोशनल पल में बदल गया.
प्रोमो में बिग बॉस के दो दशक के सफर की झलक दिखाई गई. इसमें पुराने कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, तकरार, प्यार, मजेदार डायलॉग और ऐसे कई पल शामिल थे जिन्होंने टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. शहनाज गिल का मशहूर डायलॉग ‘तुआडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ सुनते ही पुराने फैंस की यादें ताजा हो गईं और उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट आ गई. हालांकि थोड़ी ही देर में इस वीडियो ने सबको रुला दिया.
वीडियो का सबसे इमोशनल हिस्सा तब आया, जब स्क्रीन पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल यानी SidNaaz से जुड़े पल नजर आए. दोनों की दोस्ती और उनके बीच की खास बॉन्डिंग ‘बिग बॉस 13’ के सबसे चर्चित हिस्सों में रही थी. कभी दोनों की नोंकझोंक ने दर्शकों को हंसाया, तो कभी एक-दूसरे के लिए उनकी चिंता और अपनापन लोगों के दिल को छू गया. प्रोमो में SidNaaz के पुराने पलों की झलक ने एक बार फिर फैंस के साथ ही बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को भावुक कर दिया. घर के मौजूदा कंटेस्टेंट्स के लिए भी यह सिर्फ एक पुराना वीडियो नहीं था बल्कि यह देखने का मौका था कि बिग बॉस के घर में बने रिश्ते किस तरह सालों बाद भी लोगों की यादों में जिंदा रहते हैं.
वीडियो देखने के दौरान अर्शिफा, माही, आम्रपाली और आसिफ की आंखें भी नम नजर आईं. शुरुआत में पुराने मजेदार पलों को देखकर घरवाले हंसते दिखाई दिए. वहीं दोस्ती और भावनात्मक रिश्तों वाले वीडियो ने माहौल बदल दिया. यही बिग बॉस की सबसे खास बात भी है. हर सीजन के अंत में एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतता है लेकिन शो की असली विरासत सिर्फ विनर नहीं होते. कई बार कोई दोस्ती, कोई झगड़ा, कोई प्रेम कहानी या कोई मजेदार डायलॉग दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए जगह बना लेता है.
Mohammad Deepak Arrested: जांच के दौरान, पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज, तस्वीरें और दूसरे…
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति,…
Petrol Diesel Price 2 October 2026: तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल और डीज़ल के…
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…