<

Yamaha ने लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, जानें कीमत रेंज और फीचर्स में कितना किफायती

जानकारी के मुताबिक Yamaha EC-06 स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स और एक अच्छी पर्फॉमेंस दी गई है. चलिए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में.

Yamaha EC-06 Scooter: वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motor India ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. Yamaha EC-06 कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे यामाहा ने एक अच्छी रेंज और दमदार पावर के साथ लॉन्च किया है. हालांकि, अभी स्कूटर की बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्दी ही इसे कुछ डीलरशिप में बेचा जा सकता है. अगर आप किफायती कीमत में कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो यामाहा का यह स्कूटर लेने का अच्छा मौका हो सकता है.

जानकारी के मुताबिक Yamaha EC-06 स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स और एक अच्छी पर्फॉमेंस दी गई है. चलिए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में. 

कितनी कीमत पर लॉन्च हुआ स्कूटर?

यामाहा ने अपना नया स्कूटर Yamaha EC-06 1.68 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है. हालांकि, कंपनी द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक नवंबर 2025 में ही दिखा दी गई थी. कंपनी द्वारा स्कूटर को आगे और पीछे से एक आकर्षक और एग्रेसिव लुक दिया गया है, जो इसके लुक्स को और ज्यादा अच्छा बनाता है. कंपनी ने इस स्कूटर को एक अलग विजुअल पहचान के साथ मार्केट में उतारा है. 

यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर (New Electric Scooter) कई नई टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स लेकर मार्केट में उतरा है. इस स्कूटर में 200 एमएम की डिस्क ब्रेक के साथ-साथ रिवर्स ड्राइविंग मोड भी मिलता है. स्कूटर में आपको  कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया जाता है. केवल यही नहीं इस स्कूटर में 3 ड्राइविंग ईको, स्टैंडर्ड और पावर मोड्स दिए जाते हैं, जिसे आप अपनी ड्राइविंग के हिसाब से सेट कर सकते हैं. यही नहीं, स्कूटर में आपको LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसपर आप इसकी रेंज और स्पीड को मॉनिटर कर सकते हैं. 

किस रेंज के साथ आता है यामाहा EC-06

Yamaha EC-06 में आपको 4 kWh की बैटरी की एक दमदार बैटरी मिलती है. इसमें आपको 6.7 kW की पीक पावर मिलती है और यह स्कूटर 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 169 किलोमीटर की रेंज तय कर सकते हैं. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 79 kmph है. 

किन स्कूटर्स को देता है टक्कर

Yamaha EC-06 इस रेंज के साथ यह स्कूटर अपने सेगमेंट के अन्य स्कूटर्स को भी टक्कर देता है. यह स्कटर इस प्राइज के साथ लॉन्च होने के बाद River Indie, Bajaj Chetak, Ola S1 जैसे कई अन्य स्कूटर को टक्कर देता है. माना जा रहा है कि घर पर आप 8 घंटे में इस स्कूटर को फुल चार्ज कर सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST