<
Categories: मनोरंजन

खूबसूरती ऐसी कि शादीशुदा गुरु दत्त हार बैठे थे दिल, लेकिन Waheeda Rehman के मन में बैठा था यह एक्टर? जानें उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

Waheeda Rehman News: वहीदा रहमान ने बॉलीवुड में अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया. वे एक बेहतरीन अदाकारा रही हैं. आज हम जानेंगे कि वहीदा को कौन एक्टर पर क्रश था?

Waheeda Rehman News: बॉलीवुड की आइकॉनिक, खूबसूरत और लेजेंडरी एक्ट्रेस वहीदा रहमान का आज 88वां जन्मदिन है. वह कई युवा डांसर्स और एक्ट्रेस के लिए प्रेरणा हैं. बड़े पर्दे पर ग्रेस, शालीनता और गरिमा को किस तरह दिखाना है, यह वहीदा रहमान अच्छे से जानती हैं. उनकी यात्रा की खास बातों में से एक यह था कि वह पर्दे पर और पर्दे के बाहर खुद को कैसे पेश करती थीं? उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. देवानंद और गुरु दत्त जैसे स्टार्स के साथ उन्होंने काम किया है.

वहीदा रहमान को बॉलीवुड में अचानक मौका मिला. हालांकि वह एक ट्रेंड डांसर थीं. उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था. एक शानदार डांसर के चलते उन्हें एक तेलुगु फिल्म में छोटा सा रोल मिला. उस समय, वहीदा जी अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहती थीं. उनकी मुलाकात गुरु दत्त से कैसे हुई, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस करवाया? आइए जानते हैं.

गाने ने दिलाई पहचान

‘गाइड’ एक्ट्रेस ने सालों पहले नसरीन मुन्नी कबीर को दिए एक इंटरव्यू में गुरु दत्त से अपनी पहली मुलाकात और उस मुलाकात के पीछे की कहानी के बारे में विस्तार से बताया है. एक बार जब गुरु दत्त एक डिस्ट्रीब्यूटर से मिलने हैदराबाद गए थे, तो उन्होंने ऑफिस के बाहर शोर सुना. उत्सुकता से उस लेजेंडरी फिल्ममेकर ने डिस्ट्रीब्यूटर से इस शोर का कारण पूछा. जवाब में, डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि एक नई लड़की ने फिल्म में एक गाना करके सनसनी मचा दी है. जब स्टार्स स्टेज पर जाते हैं, तो दर्शक इस युवा लड़की को देखने की मांग करते हैं. उसका नाम वहीदा रहमान है. 

वहीदा रहमान का असर डाला

गुरु दत्त हैरान थे और उन्होंने उससे मिलने की इच्छा जताई. यह जानकर कि लड़की न सिर्फ उर्दू जानती है बल्कि तेलुगु और तमिल भी बोल सकती है. यह पचास के दशक के बीच की बात है और किसी ने गुरु दत्त के बारे में नहीं सुना था क्योंकि उन दिनों बॉलीवुड से जुड़ी ज़्यादा मैगज़ीन साउथ तक नहीं पहुंचती थीं. लेकिन एक मीडिएटर मिस्टर प्रसाद की मदद से गुरु दत्त के साथ मीटिंग अरेंज की गई, जिसमें वहीदा की मां भी मौजूद थीं. मीटिंग के बाद हफ्ते बीत गए लेकिन गुरु दत्त की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और एक्ट्रेस और उनका परिवार दोनों उस मीटिंग के बारे में भूल गए थे. तीन महीने बाद गुरु दत्त के एक दोस्त ने रहमान के घर फोन किया और कहा कि डायरेक्टर दत्त, वहीदा जी से मिलना चाहते हैं.

जब वहीदा ने रखी शर्त

इस फिल्म के डायरेक्टर राज खोसला होने वाले थे. चूंकि वहीदा जी 18 साल से कम उम्र की थीं, इसलिए खोसला ने उनकी मां से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने को कहा. कम उम्र की वहीदा ने बीच में दखल दिया और कहा कि वह कॉन्ट्रैक्ट में अपनी एक शर्त जोड़ना चाहती हैं. जबकि खोसला ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नए कलाकार ऐसी मांग नहीं कर सकते. गुरु दत्त ने वहीदा से अपनी शर्त बताने के लिए कहा. युवा एक्ट्रेस ने लिखा कि अगर उन्हें फिल्म के लिए कपड़े या कॉस्ट्यूम पसंद नहीं आएंगे तो वह उन्हें नहीं पहनेंगी.

जवाब में प्यासा के डायरेक्टर ने कहा कि मैं उस तरह की फिल्में नहीं बनाता. क्या आपने मेरी कोई फिल्म देखी है? और वहीदा से जाकर उनकी फिल्में देखने को कहा. जबकि गुरु दत्त वहीदा रहमान की इस शर्त से सहमत थे. राज खोसला बहुत गुस्सा हुए और कहा कि यह कमाल है गुरु. तुम इस लड़की की बात सुन रहे हो और कुछ नहीं कह रहे हो. कॉस्ट्यूम का चुनाव सीन पर निर्भर करता है, एक्ट्रेस पर नहीं.

मूल्यों से नहीं किया समझौता

वहीदा रहमान ने यह भी कहा कि जब वह बड़ी होंगी तो शायद बिकनी पहनेंगी लेकिन उस समय वह ऐसा करने में सहज नहीं थीं. कुछ दिनों बाद वहीदा रहमान की मां ने 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जिसमें वह शर्त भी शामिल थी जिसकी मांग युवा एक्ट्रेस ने की थी. अपने पूरे करियर में कभी-कभी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर बहुत गरिमा के साथ काम किया और अपने मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया.

इस एक्टर पर था क्रश

बॉलीवुड के हीमैन और सबसे हैंडसम एक्टर में से एक धर्मेंद्र ने कई फैंस के दिलों पर राज किया. फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र की तूती बोलती थी. खुद दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान भी उन पर फिदा थीं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक रियलटी शो में किया था. जहां एक सवाल पर वहीदा रहमान ने धर्मेंद्र को सबसे हैंडसम और अपना क्रश बताया. जवाब सुनकर बाद में सेट पर धर्मेंद्र भी शरमा गए थे. बता दें कि वहीदा और धर्मेंद्र के बारे में इंडस्ट्री में कई चर्चाएं भी होती रही हैं. बाद में धर्मेंद ने भी बताया था कि फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ देखते ही वह वहीदा पर दिल दे बैठे थे. वहीदा रहमान ने भी धर्मेंद्र को लेकर कई खुलासे किए. 

गुरु दत्त और वहीदा का अधूरा प्यार

गुरु दत्त और वहीदा रहमान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया. इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया. दत्त शादीशुदा थे और इसकी प्रेम कहानी की भनक उनकी पत्नी लग गई. वे गुरु दत्त को छोड़कर चली गईं. इससे वहीदा को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने गुरु दत्त से दूरियां बना लीं.

साउथ से लेकर बॉलीवुड में दी टॉप फिल्में

वहीदा रहमान की पहली फिल्म 1955 में ‘रोजुलु मरयी’ थी. इसमें उन्होंने एक गाने पर डांसर के तौर पर काम किया था. जयसिम्हा मूवी की रिलीज के बाद हैदराबाद में उनकी मुलाकात गुरु दत्त से हुई. इसके बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और वे बड़ी अभिनेत्री बन गईं. बॉलीवुड में उन्होंने 1956 में गुरु दत्त और देव आनंद की फिल्म ‘सीआईडी’ (C.I.D.) से डेब्यू किया था. उनकी बेहतरीन फिल्मों में नीलकमल, सीआईडी, सोलवा साल, काला बाजार, बात एक रात की और गाइड शामिल हैं. वहीदा को इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए पद्श्री और पद्म भूषम सम्मान भी मिल चुका है. उन्होंने दिल्ली-6, चांदनी, ओम जय जगदीश, नमक हलाल, शतरंज, मन की आंखें, प्रेम पुजारी, धरती, कभी-कभी, खामोशी जैसी फिल्मों में भी अच्छा अभिनय किया.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST