पहले के मुकाबले इस बाइक की डिजाइन और ज्यादा दमदार नजर आ रही है. लेकिन, पिछले वैरिएंट की तुलना में यामाहा ने इस कलर ऑप्शन के साथ बाइक की कीमत में भी इजाफा किया है.
Yamaha XSR155 Launch: यामाहा ने अपनी पॉपुलर बाइक XSR155 को नए कलर के साथ लॉन्च किया है. इस बाइक को पहले से भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन अब कंपनी द्वारा इसे अपडेट करने के बाद इसके लुक्स लोगों को काफी भा रहे हैं. यामाहा ने XSR155 को Metallic Black रंग के साथ भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. प्रीमियम और एग्रेसिव लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा इस नए कलर को लॉन्च किया गया है.
पहले के मुकाबले इस बाइक की डिजाइन और ज्यादा दमदार नजर आ रही है. लेकिन, पिछले वैरिएंट की तुलना में यामाहा ने इस कलर ऑप्शन के साथ बाइक की कीमत में भी इजाफा किया है.
इस बाइक के लॉन्च होने के बाद से ही भारतीय बाजार में इसको अच्छा खासा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. कंपनी इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 17 इंच पहिए के साथ ही साथ सिंगल सीट और डेल्टा बॉक्स फ्रेम भी ऑफर करती है. वहीं, XSR155 के नए कलर में आपको यामाहा वाई कनेक्ट के साथ ही एलईडी हेडलाइट का ऑप्शन मिलता है. कंपनी द्वारा बाइक को और बेहतर बनाने के लिए USD फ्रंट फोर्क्स, लिंक्ड टाइप मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन भी दिए जाते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पहले यह बाइक आपको 1,49,990 से लेकर 1,50,957 रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती थी. लेकिन, इसके नए कलर को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत 1.59 लाख रुपये एक्स शोरूम कर दी है.
Yamaha XSR 155 137 किलोग्राम के वजन के साथ 155 सीसी के इंजन में आती है. इसका इंजन 13.5 kW की पावर देने के साथ ही साथ 14.2Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति लीटर की मानी जाती है.
Jehanabad Rape-Murder Case: बिहार के जहानाबाद से एक 5 साल के मासूम की कैंटीन गार्ड…
Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…