<
Categories: देश

राज्यसभा और लोकसभा में क्या होता है अंतर, कैसे होता है चुनाव? कुल सीट, कार्यकाल और सैलरी… यहां जानें सबकुछ

Rajya Sabha Election 2026: देश में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर होता है? राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

Rajya Sabha Meaning: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. राज्यसभा की जिन सीटों के लिए चुनाव होना है, वो अप्रैल 2026 में खाली होने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन आएंगे.

ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्यसभा का क्या मतलब होता है? ये लोकसभा से कैसे अलग होता है? राज्यसभा का सदस्य कौन बन सकता है? कैसे चुनाव होता है? देश में राज्यसभा की कुल कितनी सीटें हैं? राज्यसभा का कार्यकाल कितने साल का होता है और इसमें सांसदों को कितनी सैलरी मिलती है? आज हम इस स्टोरी मेें इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.

राज्यसभा का मतलब क्या होता है?

राज्यसभा को भारत की संसद का अपर हाउस भी कहा जाता है. राज्यसभा का मतलब ‘काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स’ होता है. यह सदन भारत संघ के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुद्दों और हितों को दिखाता है. यह सदन एक विचार-विमर्श करने वाली संस्था के तौर पर अहम भूमिका निभाता है जो राज्यों को अपनी चिंताएं उठाने के लिए एक आवाज़ और मंच देता है और यह पक्का करता है कि पार्लियामेंट्री कार्यवाही में सभी राज्यों के हितों और चिंताओं को सुना जाए.

लोकसभा से कितना अलग होता है राज्यसभा?

लोकसभा में सदस्य चुनने के लिए हर 5 वर्षों में चुनाव होता है. जिसमें जनता सीधे अपने जनप्रतिनिधि को चुनते हैं. लोकसभा को भंग किया जा सकता है. लेकिन दूसरी तरफ राज्यसभा एक स्थाई सदन है, जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है. इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है. जबकि लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है.

Koel Mallick: कौन हैं बंगाल की ‘ब्यूटी’ कोयल मल्लिक? जिन्हें TMC ने बनाया राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार

राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है?

नियमों के अनुसार, केवल राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य ही राज्यसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं. राज्य के विधायक प्रत्येक दो वर्ष में छह वर्ष के कार्यकाल के लिये राज्यसभा हेतु सदस्यों का चयन करते हैं.

राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?

भारत के संविधान के अनुसार, राज्य सभा में 250 सदस्य होते हैं. 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हैं. इसके अलावा, 12 सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है. वर्तमान में राज्यसभा में 245 सदस्य हैं, जिनमें राज्यों के प्रतिनिधियों के 225 सदस्य हैं. केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के 8 सदस्य हैं. भारत के राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्यों को नामित किया जाता है.

राजीव कुमार से लेकर बाबुल सुप्रियो तक… टीएमसी ने किन 4 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा? जानें- सबकी खासियत

राज्यसभा के सदस्यों की सैलरी कितनी है?

राज्यसभा के सांसदों को हर महीने 1,24,000 रुपये को सैलरी के तौर पर दिए जाते हैं. इसके अलावा, राज्यसभा के सांसदों को रोजाना अलाउंस के तौर पर 2500 रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा, राज्य सभा के सदस्यों को यात्रा की सुविधा, मुफ्त रहने की जगह, टेलीफोन, गाड़ी का एडवांस, मेडिकल सुविधाएं वगैरह भी दी जाती हैं.

राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने साल का होता है?

एक तरफ जहां लोकसभा में 5 साल का कार्यकाल होता है. तो वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा लगातार चलता है. जो किसी खास समय पर खत्म नहीं होता है. रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट (1951) के मुताबिक, राज्यभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है. हर दूसरे साल राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं. उनकी मौजूदा सीट हर तीसरे साल की शुरुआत में नए इलेक्शन और प्रेसिडेंशियल नॉमिनेशन से भरी जाती है. राज्यसभा के रिटायर हो रहे सदस्य कई बार दोबारा चुनाव या फिर से नामित के लिए योग्य होते हैं.

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? जिन्हें TMC ने दिया राज्यसभा का टिकट; बन सकती हैं पहली LGBTQ सांसद

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST