अगर आप किसी दमदार बाइक को घर लाना चाहते हैं तो ऐसे में Yezdi Scrambler और Cleveland Ace Deluxe 250 दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें हैं. लेकिन, दोनों को लेने से पहले इनके बारे में डिटेल से जान लेना अच्छा रहेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Best Adventure Bikes: भारत में पिछले कुछ सालों में मोटरसाइकिल बाजार तेजी से बदली है. यहां न केवल बाइक खरीदने का क्रेज बढ़ा है, बल्कि स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकों को लेकर लोगों की सोच बदली है. पहले जहां ज्यादातर लोग सिर्फ माइलेज और कम कीमत को देखकर बाइक खरीदते थे, वहीं अब बाइक के लुक्स, राइडिंग एक्सपीरियंस और उसका कंफर्ट आदि भी देखते हैं.
अगर आप किसी दमदार बाइक को घर लाना चाहते हैं तो ऐसे में Yezdi Scrambler और Cleveland Ace Deluxe 250 दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें हैं. लेकिन, दोनों को लेने से पहले इनके बारे में डिटेल से जान लेना अच्छा रहेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Yezdi Scrambler में आपको बेहतर राइडिग के लिए 3 ड्राइविंग मोड्स मिलती है, जिसमें ऑफ रोड, रेन और रोड आदि शामिल हैं. इतना ही नहीं इसके साथ-साथ आपको इस बाइक में एलईडी लाइटिंग और डिजिटल कंसोल और USB और Type-C चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में 3-level ABS जैसे ऑप्शन्स भी दिए जाते हैं. वहीं, Cleveland Ace Deluxe 250 में आपको फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ-साथ बेहतर स्टेबिलिटी के लिए USD फ्रंट फॉर्क्स की भी सुविधा मिलती है.
Yezdi Scrambler आपको 334cc के लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ मिलती है. इसके साथ ही यह बाइक 29.77 PS की पावर देने के साथ ही साथ 28.21 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह बाइक आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने के लिए मिलती है. इसमें आपको 800 mm सीट हाइट मिलने के अलावा 1403 mm का व्हीलबेस और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है. वहीं, Cleveland Ace Deluxe 250 में आपको 229cc सिंगल सिलेंडर मोटर मिलती है. इसका एयर कूल्ड इंजन आपको 15.4hp की पावर देने के साथ ही साथ 16Nm का टॉर्क जनरेट करके भी देती है.
Gajkesari Yog On Akshay Tritiya 2026: हिन्दू धर्म में व्रत एवं त्योहारों का विशेष महत्व…
Iran-Israel-America War: फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी…
Child Tied and Beaten Video: यह घटना ऊना ज़िले के बहडाला इलाके में हुई. जहां…
Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…
Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…
Kinnar coin: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में किन्नर समाज का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान…