Hindi News / Top News / 9 April Weather Rain In South And Hot In Delhi

9 April Weather: दक्षिण भारत में बारिश तो दिल्ली में भीषण गर्मी, जानें मौसम का हाल

9 April Weather:  केरल और दक्षिण के राज्यों में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज और हल्की बारिश आज हो सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। दक्षिण के राज्यों को बारिश की वजह से गर्मी […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

9 April Weather:  केरल और दक्षिण के राज्यों में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज और हल्की बारिश आज हो सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। दक्षिण के राज्यों को बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। एक हफ्तें तक दक्षिण भारत में रुक-रुक कर बरसात होती रहेगी।

  • दक्षिण में होगी बारिश
  • दिल्ली में बढ़गी गर्मी
  • उत्तर भारत में गर्म हवाओं का दौर

मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में ‘जागरूक’ रहने का आग्रह किया गया है खासकर आंधी के लिए। बेंगलुरु, चेन्नई, अमरावती और विशाखापत्तनम में इस दौरान केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

9 April Weather

दिल्ली में रहेगी गर्मी

जहां दक्षिण को राज्यों में बारिश होगी वही देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तापमान में गर्मी बढ़ेगी। अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में तमपान लगातार बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचता दिखेगा तो वहीं न्यूनतम 19 ड्रिगी तक आ सकता है। वही आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम 14 डिग्री तक आ सकता है। दिल्ली में बारिश का दौर थम चुका है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं राजधानी में तापमान को वृद्वि करती रहेंगी।

यह भी पढ़े-

Tags:

DelhiIndiaIndia Weather UpdaterainThunderstormsWeatherweather newsदिल्लीबारिशभारतमौसममौसम समाचार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue