Hindi News / Top News / Arvind Kejriwal Attack Bjp Mcd Election

केजरीवाल ने MCD चुनाव में खेला इमोशनल कार्ड कहा "मैं जनता का लाडला, इसलिए परेशान है भाजपा"

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह ”लोगों के प्रिय” हैं और आरोप लगाया कि उन्हें मिल रहे इस प्यार से भाजपा परेशान है। आपको बता दें, दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने “सबसे […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह ”लोगों के प्रिय” हैं और आरोप लगाया कि उन्हें मिल रहे इस प्यार से भाजपा परेशान है। आपको बता दें, दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने “सबसे भ्रष्ट पार्टी” बताकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की थी। इसी पर अरविंद केजरीवाल प्रतिक्रिया दे रहे थे।

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा

केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, “पंजाब के पहले PM बोले- केजरीवाल आतंकवादी है। HM ने जांच बिठा दी। क्या हुआ उसका? अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट। केजरीवाल जनता का लाडला है. इससे बीजेपी को तकलीफ है।”

नगर निगम की इतनी सीटों पर होना है चुनाव

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 7 दिसंबर को होगी। भाजपा का 2007 से दिल्ली में नगर निकायों पर कब्जा है। 2017 के नगर निकाय चुनाव में, भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। उम्मीदवारों की मौत के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी ने 48 वार्ड जीते थे, जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी। जानकारी हो, इस साल की शुरुआत में, केंद्र ने शहर के तीन नगर निगमों को एमसीडी के तहत एकीकृत किया और वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दिया था।

 

Tags:

aapArvind KejriwalBJPCongressManoj TiwariMCD Election
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue