होम / Bhola Vs Dasara: दसरा के आगे नहीं टिक पाई भोला, कलेक्शन में 31% की गिरावट

Bhola Vs Dasara: दसरा के आगे नहीं टिक पाई भोला, कलेक्शन में 31% की गिरावट

Simran Singh • LAST UPDATED : April 7, 2023, 12:13 pm IST

इंडिया न्यूज (Bhola Vs Dasara) 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पाए जितना उससे अंदाजा लगाया गया था। अजय देवगन की फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दूसरी ही तरफ सुपरस्टार नानी की फिल्म दसरा भी भोला को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों फिल्में एक ही दिन पर रिलीज हुई थी। जिस वजह से दोनों की कलेक्शन पर काफी भारी असर पड़ा हैं।

31% तक की गिरावट

File Photo of Ajay Devgn from film Bholaa

अगर हम भोला की कमाई के बारे में बात करें तो भोला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया, वही वर्ल्ड वाइड कमाई में 100 करोड़ के कलेक्शन से भोला अभी बहुत दूर है, वहीं गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 11.2 रहा और वीकेंड पर फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर एक एवरेज तरीके से देखा जाए तो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए यह ठीक-ठाक आंकड़ा हैं।

दुनिया भर में हुई कितनी कमाई

अजय देवगन की फिल्म भोला जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ डायरेक्शन भी किया था। उसने दुनिया भर में 74 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। वही इससे पहले अजय देवगन रनवे 34, शिवाय और यू मी और हम को भी डायरेक्ट कर चुके है और इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा था लेकिन इस बार भोला वह कमाल नहीं दिखा पाई जो अजय की बाकी फिल्मों ने दिखाया था।

दसरा के आगे नहीं टिक पाई भोला

दसरा ने दुनिया भर में 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब भी इसका कलेक्शन लगातार बेहतरीन होता जा रहा है। नवीन बाबू घन्टा उर्फ नानी ने खुद इस बात की जानकारी अपने टि्वटर हैंडल पर दी थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि दसरा अभिनेता नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म है। जिसमें वह कीर्ति सुरेश के साथ काम किया था।

 

ये भी पढ़े: राम चरण ने येंतम्मा गाने में सलमान के साथ काम करने के कितने लिए पैसे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT