Hindi News / Top News / Bjp Janasena Yatra

BJP-Janasena Yatra :कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में, BJP की कर्नाटक में जन संकल्प यात्रा: शुरू हुआ पोस्टर वॉर

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इन दिनों कर्नाटक में है। कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जम्मानस की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है, जो तस्वीरों के साथ सामने आ रही हैं। अब कांग्रेस की यात्रा के जवाब में कर्नाटका भाजपा ने भी आज यानी 11 अक्टूबर से […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इन दिनों कर्नाटक में है। कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जम्मानस की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है, जो तस्वीरों के साथ सामने आ रही हैं। अब कांग्रेस की यात्रा के जवाब में कर्नाटका भाजपा ने भी आज यानी 11 अक्टूबर से जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है। इस जनसंकल्प यात्रा का ऐलान खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने किया।

बोम्मई ने बताया कि भाजपा की जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने उनके लिए क्या काम किए है। बोम्मई ने कहा हजारों लोगों को भाजपा की लीडरशिप में फायदा पहुंचा है। इस यात्रा में भाजपा के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। बोमम्मी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा 2023 में यहां होने वाले चुनाव जीतने वाली है। भाजपा के इस जनसंकल्प यात्रा के साथ ही राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर फिर शुरू हो गया है।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

कांग्रेस और BJP के बीच छिड़ा पोस्टर वॉर

आपको बता दें कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। आज कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का 34वां दिन है। ज्ञात हो कांग्रेस की यात्रा आज हरथीकोटे से शुरू हुई है और सिद्धपुरा के चित्रदुर्ग में जाकर पड़ाव लेगी। जानकारी हो पोस्टर वॉर तब और छिड़ गया जब राज्य के भाजपा कैडर ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए, जिस पोस्टर में भाग PFI दिखाया गया। भाजपा ने इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया सरकार ने PFI कार्यकर्ताओं पर हुए 1600 केस वापस लिए थे। भाजपा की ओर से लगाए गए पोस्टर से पहले कांग्रेस ने बेंगलुरु में सिद्धरमैया को भ्रष्ट बताते हुए PayCM के पोस्टर लगाए थे।

2023 में कर्नाटक में है आगामी विधानसभा चुनाव, BJP के प्लान में 7 रैलियां।

1 – 16 अक्टूबर को मैसूर में SC मोर्चा की रैली

2 – 30 अक्टूबर को कलबुर्गी में OBC मोर्चा की रैली

3 – 13 नवंबर को हुब्बली में रैथा मोर्चा की रैली

4 -27 नवंबर को शिवमोगा में युवा मोर्चा की रैली

5 – 27 नवंबर को बेल्लारी में ST मोर्चा की रैली

6 -25 दिसंबर को बेंगलुरु में महिला मोर्चा की रैली

7 – 8 जनवरी को विजयपुरा में अल्पसंख्यक मोर्चा की रैली

Tags:

Bharat Jodo YatraBJPCongressKarnataka
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue