होम / Assam: गुवाहाटी के फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Assam: गुवाहाटी के फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 28, 2023, 12:45 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Campaign to rehabilitate beggars by removing them from the flyover: न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, असम से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसमें बताया गया कि, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले डीसी गुवाहाटी से पूछा था कि, क्या वह (सीएम) रात में जिस परिवार को देखते हैं वह अभी भी उलुबरी में एक फ्लाईओवर के नीचे ही रह रहा है।

बता दें कि सीएम ने डीसी को उस परिवार के लिए तत्काल आवास और आय के अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया था क्योंकि उनके 2-3 छोटे बच्चे होने के कारण सड़क पर रहना उनके लिए घातक साबित हो सकता है।

 भिखारियों को हटाने का चलाया जा रहा अभियान 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के द्वारा दिए गये निर्देशों के बाद, कामरूप (मेट्रो) के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने बीती रात गुवाहाटी के उलुबरी इलाके का दौरा किया और वहां फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए एक अभियान भी चलाया। भिखारियों को फ्लाईओवर से हटाकर पुनर्वासित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल झा क्या बोले

भिखारियों को लेकर कामरूप मेट्रो के डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल झा कहते हैं कि, “सीएम रात में शहर का दौरा करते रहते हैं और शहर की समस्याओं को देखते हैं। पिछले 3-4 महीनों से गुवाहाटी में एक नई समस्या विकसित हो रही है। भिखारियों और सड़क पर रहने वालों की संख्या काफी वृद्धि हुई है। यह विभिन्न प्रकार की चुनौती है। हम उन्हें सरकारी आश्रय घरों और गैर सरकारी संगठनों में भेजने के लिए एक अभियान चला रहे हैं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वे सड़कों पर क्यों हैं।”

ये भी पढ़े- UCC Issue: UCC पूरे देश की जरूरत… TMC भ्रष्टाचारी पार्टी है… 23,000 करोड़ रुपए का किया है घोटाला : सुवेंदु अधिकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CBI Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिये सीबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बस ये चाहिए योग्यता- Indianews
NIA Recruitment 2024: NIA में बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जल्द करें आवेदन, मिलेगी ये शानदार सैलरी- Indianews
India-China Talks: ‘भारत कभी नहीं झुकेगा’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को सीमा वार्ता पर दो टूक जवाब -India News
Bike: क्यों महंगी बाइकों में भी नहीं मिल रही जरूरी चीज, जानें इसके पीछे की वजह- Indianews
Mileage Cars: इन 5 पेट्रोल गाड़ियों का माइलेज है इतना तगड़ा, CNG कारों को भूल जाएंगे- Indianews
Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News
Sahil Khan: कौन हैं अभिनेता साहिल खान, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में क्या है उनकी भूमिका ?-Indianews
ADVERTISEMENT