होम / Chandrayaan 3 Landed: नोएडा की इस कंपनी ने मून मीशन में दिया बड़ा योगदान, रोवर की 'आंखों' को दी रोशनी

Chandrayaan 3 Landed: नोएडा की इस कंपनी ने मून मीशन में दिया बड़ा योगदान, रोवर की 'आंखों' को दी रोशनी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 24, 2023, 2:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 Landed: चंद्रमा पर नेविगेट करने के लिए प्रज्ञान रोवर में दो कैमरों के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिसे नोएडा की एक स्टार्ट-अप कपंनी ने बनाया है। इसके द्वार बनाया गया रोबोट टेक्नोलॉजीज ने चंद्रयान मिशन मे इसरो के साथ मिलकर कार्य कर रही है। प्रज्ञान रोवर के लिए ये कंपनी परसेप्शन नेविगेशन सॉफ्टवेयर को बनाया है। जिसे चंद्रमा पर उतरने वाले विक्रम लैंडिंग मॉड्यूल में रखा गया है।

चंद्र रोवर के दो कैमरों के जरिये चंद्रमा की तस्वीर के लेगा

ओमनीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं और अपने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर नेविगेट करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। शिव नादर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर आकाश सिन्हा ने कहा कि उनके स्टार्ट-अप द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर चंद्र रोवर के दो कैमरों का उपयोग करके चंद्रमा की तस्वीर कैप्चर करेगा।

आंत्रप्रेनियोर्स एसोसिएशन ने कार्यालय में मनाया जश्न 

चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इस खुशी में बुधवार की शाम को नोएडा आंत्रप्रेनियोर्स एसोसिएशन ने सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में खुब जश्न मनाया। वही उद्यमियों ने मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दिया। सफलता के इस क्षण को उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ टीवी स्क्रीन पर नजर को बनाये रखा।

वैज्ञानिक अपने हुनर और कौशल के जरिये सफलता पाई

इस एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने इसको लेकर कहा कि, अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों ने अपने हुनर और कौशल के जरिये सफलता पाई है। पूरे विश्व में भारत का पताका फहराने वाले वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। महासचिव वीके सेठ, कोषाध्यक्ष शरदचंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, सचिव आलोक गुप्ता, विरेंद्र नरूला आदि मौजूद रहे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT