होम / Cold Wave in Haryana: खट्टर सरकार का आदेश, 21 जनवरी तक हरियाणा के सभी स्कूल बंद

Cold Wave in Haryana: खट्टर सरकार का आदेश, 21 जनवरी तक हरियाणा के सभी स्कूल बंद

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 13, 2023, 9:33 pm IST

देश में जारी कड़ाके की ठंड के मद्देनजर हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार ने राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। आदेश में सोमवार 23 जनवरी से नियमित तौर पर स्कूलों को खोलने की इजाजत दी गयी है। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कहा है की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहले की तरह क्लास चलेंगे।

सरकार की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है “सभी विद्यालयों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाया जाता है। सभी विद्यालय उक्त समय अवधि के दौरान बन्द रहेंगे। दिनांक 23 जनवरी, 2023 (सोमवार) से विद्यालय पुनः की भांति खोले जाएंगे। आपको आग्रह किया जाता है कि अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों में इसकी अनुपालना सुनिश्चित करें। नोट:- बोर्ड परीक्षाओं के मध्यनजर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पूर्व की भांति कक्षाओं का आयोजन होगा। सम्बंधित अध्यापको को विभागीय निम्मानुसार अर्जित अवकाश प्रदान किया जायेगा।”

कल ही मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने यह पूर्वनुमान लगाया था की पूरे उत्तर भारत में ऐसी ठंडी पड़ सकती है जो कभी नहीं पड़ी। उन्होंने उत्तर भारत में अगले हफ्ते तक तापमान -4 डिग्री होने की आशंका जताई थी।

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
Cat House Fire: चीन में बिल्ली ने किया कुछ ऐसा कमाल, घर के मालिक को उठाना पड़ा 11 लाख का नुकसान -India News
Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
Tata Curvv EV: मार्केट में बवाल मचाने आ रही है Tata की नई Electric कार, फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली- Indianews
Arun Govil: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने लगाया आरोप, रामायण अभिनेता ने स्पष्ट किया मुंबई जाने पर अपना रुख -India News
ADVERTISEMENT