Hindi News / Top News / Controversial Slogans Once Again Written On The Walls Of Jnu

Controversial Slogans In JNU: जेएनयू की दीवारों पर एक बार फिर लिखे गए विवादित नारे

India News(इंडिया न्यूज), Controversial Slogans In JNU: जेएनयू के भीतर लिखे गए विवादित नारे अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। जेएनयू की दीवारों पर एक बार फिर विवादित नारे लिखे गए हैं। इस बार जेएनयू में भगवा, पीएम मोदी, कश्मीर को लेकर विवादित नारे लिखे गए हैं। ये स्लोगन जेएनयू स्थित स्कूल ऑफ लैंग्वेज की […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Controversial Slogans In JNU: जेएनयू के भीतर लिखे गए विवादित नारे अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। जेएनयू की दीवारों पर एक बार फिर विवादित नारे लिखे गए हैं। इस बार जेएनयू में भगवा, पीएम मोदी, कश्मीर को लेकर विवादित नारे लिखे गए हैं। ये स्लोगन जेएनयू स्थित स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर लिखे गए हैं। इसके पीछे किसका हाथ है इस बात को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

लिखे गए विवादित नारे

जेएनयू की दीवारों पर भगवा जलेगा, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, फ्री कश्मीर जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं। स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर ये नारे लाल और नीला रंग से लिखा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर जेएनयू प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

जेएनयू की दीवारों पर एक बार फिर लिखे गए विवादित नारे

‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’

बता दें, खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों भी कैंपस में तोड़-फोड़ की गई और दीवारों पर ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मण-बनिया, हम बदला लेंगे, जैसे नारे लिखे हुए दिखे। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि ‘ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि जेएनयू सबका है।’ बता दें, यह घटना दिसम्बर, 2022 की है जब अराजक तत्वों ने अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ेंः- Afghanistan Embassy: भारत में अफगानिस्तान का दूतावास आज हुआ बंद, जानें क्या बताई वजह

Tags:

JNU

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue