होम / Covid Update : देश में कोरोना के 1,132 नए मामले, एक्टिव 16,243

Covid Update : देश में कोरोना के 1,132 नए मामले, एक्टिव 16,243

Vir Singh • LAST UPDATED : November 6, 2022, 12:13 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Covid 19 Update): देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,132 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद देश में इस वैश्विक महामारी की शुुरुआत से अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,60,579 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव यानी उपचाराधीन मरीज घटकर 16,243 रह गए हैं।

संक्रमण से नौ मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते आज सुबह तक बीते 24 घंटों में संक्रमण से नौ मरीजों की मौत हो गई। इन मृतकों में तीन महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा एक-एक मरीज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक के थे।वहीं मृतक संख्या बढ़कर 5,30,500 हो गई है।

जानिए दिल्ली का अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल कोविड-19 के 68 नए केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार यहां संक्रमण दर 1.37 फीसदी रही और इस दौरान कोविड के एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कल नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 20,06,511 हो गई। वहीं एक मरीज की मौत के बाद शुरुआत से लेकर अब तक मृतक संख्या बढ़कर 26,512 हो गई।

देश में अब तक 219.72 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना की 219.72 करोड़ की खुराक दी जा चुकी हैं। बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी। इसके बाद 23 अगस्त 2020 को यह आंकड़ा 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा पहुंच गया था। इसके बाद 16 सितंबर 2020 को कोरोना के देश में कुल केस 50 लाख हो गए। 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को देश में कुल कोविड-19 के केस 90 लाख के पार हो गए थे।

19 दिसंबर 2020 को नए मामले एक करोड़ पार हुए

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2020 को देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई थी। 4 मई 2021 को संक्रमित दो करोड़ व 23 जून 2021 को यह संख्या तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को देश में कोरोना के कुल मामले चार करोड़ ज्यादा हो गए थे।

यह भी पढ़ें – बम धमाकों से फिर दहला उठा सोमालिया, मोगादिशु में आत्मघाती हमले में करीब 15 की मौत 

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT