संबंधित खबरें
UP या दिल्ली किस राज्य के CM को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Himachal BPL Rules: सरकार ने बदली 'गरीबी' की परिभाषा, जानें अब कौन कहलाएगा गरीब? BPL के नए नियम जारी
नए साल पर घूमने जानें से पहले पढ़े UP-NCR की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये हैं रूटों का प्लान
Maha Kumbh 2025: कुंभ की तैयारियों को देख अखिलेश ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- कमियों की तरफ खींचते रहेंगे ध्यान
kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम
Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत
India News (इंडिया न्यूज़), tulsi : क्या आप जानते है कि माता तुलसी औषधियों की देवी मानी जाती है। त्रिदेवों में भगवान विष्णु की पूजा में इसका बहुत आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का पत्ता नहीं रखा जाता तो पूजा अधुरी रह जाती है। वहीं हिंदू धर्म में लोग घर के आंगन या अन्य किसी स्थान पर इसका का पौधा रखते है और प्रतिदिन उस पौधे की पूजा करते हुए उस पर जल चढ़ाते है। मान्यता है कि इससे जीवन के दुर्भाग्य दूर होते हैं। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं, अगर आप अपने घर पर रखी तुलसी के पौधे की रोज पूजा करते है और इसके साथ ही तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखते है तो आपके घर में धीरे-धीरे दरिद्रता वास करने लगेगी और आप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाएंगी।
ये बात ध्यान हमेशा रखनी चाहिए कि तुलसी के पौधे के पास कभी भी शिवलिंग नहीं रखा होना चाहिए। कुछ लोग एक छोटा शिवलिंग तुलसी को पौधे के नीचे या उसके निकट स्थापित कर देते है, जो बिल्कुल हि गलत होता है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ने मां तुलसी के पति जालंधर का वध किया था। जिसके बाद तुलसी माता सदैव के लिए भगवान शिव से रुष्ट हो गई थी। कहते है कि शिवलिंग के पास तुलसी रखना अकाल मृत्यु का कारण भी बन सकता है।
तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूजनीय होता है जबकि झाड़ू का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाता है। इसी तरह तुलसी के आस-पास कभी भी जूते या चप्पल नहीं रखना चाहिए। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए तुलसी के पास भूलकर भी झाड़ू या चप्पल नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कंगाली आती है।
घर पर कांटेदार पेड़ या पौधे का होना हमेशा से हि अशुभ माना जाता है। कहते है कि कांटेदार पौधे की वजह से घर पर हमेशा कलहा बनी रहती है। वहीं कांटेदार पेड़ या पौधे के पास तुलसी को कभी नहीं रखना चाहिए। ये धर में नकारत्मकता की निशानी होती है।
ये भी पढ़ें– नरसिंह जयंती पर इस तरह करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, दूर हो जाएंगी सारी परेशानी
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.