होम / Dog Rape in Mumbai: मुंबई में व्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dog Rape in Mumbai: मुंबई में व्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 4, 2023, 1:18 pm IST
ADVERTISEMENT
Dog Rape in Mumbai: मुंबई में व्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dog Rape in Mumbai

Dog Rape in Mumbai: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आवारा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अंबोली पुलिस ने इसकी जानकारी दी। आरोपी की पहचान मितलेश दास के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय महिला ने आरोपी दास को बालाजी टेलीफिल्म्स, वीरा देसाई रोड, अंधेरी के पास एक जगह पर एक कुत्ते के साथ अप्राकृतिक संभोग करते हुए देखा।

  • महिला ने शिकायत दर्ज कराई
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
  • होली के दिन पटना में ऐसी घटना हुई थी

महिला ने व्यक्ति के शिकायत निकटतम अंबोली थाने में जाकर किया और शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों के मुताबिक महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आईपीसी की धारा 377 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पटना में भी हुई थी घटना

इससे पहले पटना में एक आवारा कुत्ते के साथ एक शख्स ने कथित तौर पर रेप किया था। घटना 8 मार्च को होली के दिन हुई। इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना फुलवारीशरीफ की फैसल कॉलोनी में हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति कॉलोनी में एक कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता नजर आ रहा है। इसके बाद इस मामले को लेकर एक एनजीओ ने फुलवारीशरीफ थाने में आवेदन दिया था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT